Advertisment

आरोग्य सेतु ऐप: कुछ बातें जो आप जानना चाहेंगे

author-image
Swati Bundela
New Update
कोविड 19 ने पूरी दुनिया मे तहलका मचा दिया है। भारत से ज़्यादा अच्छा हेल्थकेअर इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अमेरिका और इटली जैसे देशों में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने अपने प्रोएक्टिव तरीको से अभी तक इस मौत के आंकड़े को कंट्रोल कर रखा है।

Advertisment


आरोग्य सेतु ऐप इन तरीकों में से एक है।

Advertisment

आरोग्य सेतु ऐप है क्या?



आरोग्य सेतु केंद्र सरकार के द्वारा जारी किया गया ऐप है जो लोगों को कुछ आसान सवालों के जवाब मांग के सेल्फ एनालिसिस करने में मदद कर रहा है। इस ऐप को सिर्फ चार दिनों में 10 मिलियन लोगो ने डाउनलोड किया है। इसे 11 भाषाओ में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये केंद सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ की एक कोशिश है लोगो तक पहुचने की और उन्हें रिस्क, बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में बताने और हेल्थ रिलेटेड परामर्ष देने की। ये ऐप एप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है।

Advertisment

ये काम कैसे करता है?



इस ऐप को यूज़ करने के लिए ब्लूटूथ और लोकेशन इनेबल करना पड़ता है। आपके डाउनलोड करने के बाद आपको आपकी प्रिफर्ड भाषा का चयन करना होगा। ये ऐप आपको बतायेगा कि आप किसी कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये या नहीं। इसके लिए लोकेशन ऑन करना ज़रूरी है। ये ऐप सेल्फ आइसोलेशन करने के तरीके और अगर आपको कोई लक्षण हैं तो इस मामले में क्या करना चाहिए इसकी जानकारी भी देता है। ये आपको ये भी बताता है कि आपके आसपास कितने कोविड19 के मामले हैं।डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी आता है जिसके बाद एक सेल्फ असेसमेंट टेस्ट होता है। जिन लोगो ने खुद को 500मीटर, 1 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर के रेडियस में अनवेल असेस किया है उनकी नोटिफिकेशन आपको मिलती रहती है।

Advertisment

कोविड अपडेट्स और ई पास



ये ऐप राज्य और पूरे देश के कितने नए मामले आये उन सब की जानकारी देता है। कितने लोगों ने इस बीमारी से रिकवर कर लिया, कितने लोगों की मौत होगयी और कितनो का इलाज चल रहा है इसकी भी जानकारी इस ऐप से मिलती है। ई पास बनाने का लिंक भी यहां मिलता है।

Advertisment

पीएम केयर्स फण्ड और हेल्पलाइन



इस ऐप में हेल्पलाइन नंबर भी है जिसपे आप सब शंकाओ का निवारण कर सकते हैं। इस ऐप से आप पीएम केयर्स फंड्स में डोनेट भी कर सकते हैं।

लोगो का क्या कहना है?



लोगों ने इसपे प्राइवेसी ब्रीच यानी उनकी प्राइवेसी में दखल का आरोप लगाया है। इस ऐप में लोगों की जानकारी का इस्तेमाल होसकता है इसका डर है।
सेहत
Advertisment