/hindi/media/media_files/mMq52Skj7R8ZjFsfGhCX.png)
India Creates History at World Para Athletics Championships 2024: भारतीय पैरा एथलीटों ने जापान के कोबे में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दर्ज करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
भारत ने पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में रचा इतिहास
शानदार प्रदर्शन: 17 पदक जीते
भारत ने कुल 17 पदक जीतकर टूर्नामेंट में छठा स्थान हासिल किया। इनमें 6 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। यह पिछले साल पेरिस में हुए चैंपियनशिप में जीते गए 10 पदकों से एक बड़ी छलांग है। चीन शीर्ष पर रहा, जिसने कुल 87 पदक जीते।
स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी
दीप्ति जीवनजी: दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 55.07 सेकंड का समय निकालकर अमेरिका की ब्रियाना क्लार्क के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस जीत के साथ उन्होंने पेरिस पैरालिंपिक 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
अन्य स्वर्ण पदक विजेता: सिमरन शर्मा (महिलाओं की 200 मीटर T12), एकता भ्याण (महिला क्लब थ्रो F51), मरियप्पन थंगवेलु (पुरुष हाई जंप T63), सुमित अंतिल (पुरुष भाला फेंक F64) और सचिन खिलारी (पुरुष शॉटपुट F46) ने भी स्वर्ण पदक जीते।
रजत और कांस्य पदक विजेता
पांच रजत पदक: कशिश लाकड़ा (क्लब थ्रो), भाग्यश्री जाधव (महिला शॉटपुट F34), योगेश कथुनिया (पुरुष डिस्कस थ्रो F56), निषाद कुमार (पुरुष हाई जंप T47) और रिंकू (पुरुष भाला फेंक F46) ने रजत पदक जीते।
छह कांस्य पदक: प्रीति पाल (महिला 100 मीटर T35 और 200 मीटर T35), धर्मबीर (पुरुष क्लब थ्रो F51), नवदीप (पुरुष भाला फेंक F41), अजीत सिंह (पुरुष भाला फेंक F46), और संदीप (पुरुष भाला फेंक F64) ने कांस्य पदक जीते। प्रीति पाल ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य जीतकर इतिहास रचाया और पेरिस पैरालिंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
What a remarkable run by Preeti Pal as she gets her 2nd World Championship bronze medal 🥉 in Women's 100m T35 with a PB of 14.03s.
— Badminton 🏸 (@LovesOlympic202) May 25, 2024
She also qualifies for 100m T35 Category as well.
16th medal for 🇮🇳 in World Championship.#Paralympics2024 #Kobe2024 pic.twitter.com/SLEnRASuPV
भारतीय पैरा-एथलीटों ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। पदक तालिका में छठा स्थान हासिल करना और पिछले प्रदर्शन को पार करना निश्चित रूप से सराहनीय है। आने वाले समय में इन खिलाड़ियों से और भी उम्मीदें हैं, खासकर पेरिस पैरालिंपिक 2024 के लिए।