/hindi/media/media_files/VF8RP57b8xdb4ECUmXk1.png)
Miss World Pageant (Image Credits: The Statesman)
India To Host The Much Anticipated 71st Miss World Pageant: भारत को इस पल का कई वर्षों से इंतजार रहा है और इस वर्ष यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। लगभग तीन दशक के बाद भारत में अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन होगा भारत की राजधानी दिल्ली और सपनों की नगरी मुंबई में।
सभी भारतीय फैंस और पूर्व सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेताओं के बीच इस आयोजन को लेकर एक्साइटमेंट और खुशी नजर आई। प्रतियोगिता आरंभ होगी 20 फरवरी को नई दिल्ली में भारत पर्यटन विकास निगम द्वारा द ओपनिंग सेरिमनी एवं इंडिया वेलकम्स द वर्ल्ड गाला के साथ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन-कौन रहा मौजूद?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान मिस वर्ल्ड के साथ-साथ कई पूर्व विजेता भी मौजूद रहे। इनमें वर्तमान मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का, पूर्व विजेताओं में टोनी एन सिंह, मानुषी छिल्लर, स्टेफनी डेल एवं वैनेसा पोंस डी लियोन मौजूद रहे।
कब होगा इस संस्करण का समापन?
इस संस्करण का समापन 9 मार्च को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एक ब्लॉकबस्टर ग्रैंड फिनाले के साथ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूरे विश्व के 120 प्रतियोगिकी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस पूरे संस्करण को पूरे विश्व में प्रसारित किया जाएगा। पूरे विश्व में मिस वर्ल्ड की इस प्रतियोगिता को लेकर एक्साइटमेंट और रोमांच चरम पर बना हुआ है।
क्या कहा मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ ने?
भारत देश के लिए मेरा प्यार किसी से छुपा नहीं है और इस देश में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71st संस्करण का आयोजन होना मेरे लिए कई ज्यादा मायने रखता है। जमील सईदी को उनके कठिन प्रयास हो संघर्ष द्वारा इस प्रतियोगिता को इस वर्ष भारत देश में वापस लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं। जूलिया माॅर्ले जो की मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ भी है उन्होंने कहा कि हमने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71st संस्करण के लिए सबसे बेहतरीन और अद्भुत टीम का चयन किया है।
किन भारतीयों ने इससे पूर्व जीता है मिस वर्ल्ड का ताज?
संस्करण से पूर्व कई भारतीयों ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ताज अपने सर सजाया है जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन ने (1994) में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, रीता फारिया ने (1966) में यह खिताब अपने नाम किया, डायना हेडन (1997), युक्ता मूखे (1999), प्रियंका चोपड़ा जोनस (2000), मानुषी छिल्लर (2017)।
इस वर्ष भारत मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के 71st संस्करण की मेजबानी कर रहा है। हर भारतीय को यह उम्मीद होगी कि इस वर्ष मिस वर्ल्ड का ताज भारत देश अपने सर से जाएगा।