/hindi/media/media_files/Ui3HkwkoocvWqSpS2S3Z.jpeg)
/filters:quality(1)/hindi/media/media_files/Ui3HkwkoocvWqSpS2S3Z.jpeg)
Indian businesswomen 2022 Asia power list
Asia Power Businesswomen: हमारा देश हाल ही में सक्सेसफुल महिला उद्यमियों की एक बढ़ती हुई शंख्या को देख रहा है, भारतीय महिलाएं अपनी उपलब्धियों और शक्तिशाली करियर के साथ दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहीं हैं। हाल ही में, फोर्ब्स एशिया ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की बीस महिलाओं की विशेषता वाली एशिया की पावर बिजनेसवुमेन की अपनी ईयरली लिस्ट को जारी किया है।
भारतीय व्यवसायी महिला 2022 एशिया पावर लिस्ट(Indian businesswomen 2022 Asia power list)
ग़ज़ल आगा, नमिता थापर और सोमा मंडल तीन भारतीय महिला उद्यमी हैं जिनका नाम 2022 फोर्ब्स की एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शक्तिशाली व्यवसायियों की सूची में रखा गया है। पावर बिजनेसवुमन महिलाओं की वार्षिक सूची में इनका उल्लेख है, जिन्होंने व्यापारिक दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है, इन उद्यमियों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने-अपने उद्योगों में लगातार काम किया है और शक्तिशाली नेताओं के रूप में अपनी कंपनियों का कार्यभार संभाला है।
कई देशों की महिलाएं शामिल है इस 20 महिलाओं की सूची में
इन ट्रेलब्लेज़र का सम्मान करते हुए, सूची में तीन भारतीय महिलाओं सहित एशिया-प्रशांत क्षेत्र की 20 महिलाओं का नाम शामिल है। ग़ज़ल आगा, नमिता थापर और सोमा मंडल फोर्ब्स द्वारा सम्मानित तीन उद्यमी हैं। भारत के अलावा, 2022 की सूची में इंडोनेशिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया से भी तीन-तीन महिलाएं शामिल हैं। इस सूची में सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की दो-दो महिलाएं और चीन और ताइवान की एक-एक महिला शामिल हैं। चुनी गई महिलाएं अपने करियर के दौरान प्रभावी नेतृत्व प्रदर्शित करने के साथ-साथ अपना व्यवसाय चलाने के दौरान उनकी उपलब्धियों के आधार पर हैं।
जाने कौन है वह तीन महिलाएं
34 वर्षीय ग़ज़ल अलघ, होनासा कंज्यूमर की सह-संस्थापक हैं, जो कि आयु, एक्वालोगिका, द डर्मा कंपनी और मामाअर्थ जैसे देखभाल ब्रांड रखती है।
सोमा मंडल भी लिस्ट में शामिल हैं। सोमा मंडल की उपलब्धियों की लिस्ट उच्च और इंस्पिरेशनल है। वह राज्य द्वारा संचालित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला हैं। पिछले साल मंडल ने कंपनी की पहली महिला नेता बनने के बाद से संगठन के वार्षिक राजस्व में पचास प्रतिशत की वृद्धि हुई है और मुनाफे में तीन गुना वृद्धि हुई है।
एमक्योर फार्मा की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर लिस्ट में सम्मानित होने वाली 3 उद्यमी हैं। निमीता थापर न केवल एक शक्तिशाली व्यवसायी हैं, बल्कि वह एक लेखिका भी हैं और नमिता थापर के साथ अनकंडिटॉन योरसेल्फ नाम से अपना YouTube चैनल चलाती हैं।
सूची में उल्लिखित 20 महिलाओं को पैंडेमिक के बाद की दुनिया में सभी बिजनेस के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार करते हुए विविधता के सामने अपने नेतृत्व को देखते हुए चुना गया है।