Advertisment

Instagram Highest Paid Celebs: सेलेना गोमेज इस सूची में चौथे नंबर पर हैं

author-image
Swati Bundela
New Update
instagram highest paid celebrities

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म आज काफी लोकप्रिय है। ना सिर्फ इसके जरिए सेलिब्रिटी अपने प्रशंसको से रूबरू होते है बल्कि उनके लिए यह कमाई करने का भी एक ज़रिया है। जो सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पर लोगो को आकर्षित करने में सफल होता है और नंबर गेम में आगे रहता है वो बड़े- बड़े ब्रांड को अपनी और आकर्षित करते हैं। 2022 में कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने अपनी एक-एक पोस्ट के जरिए इंस्टाग्राम से लाखो डॉलर की कमाई की है।

Advertisment

यूके में स्थित इंस्टाग्राम प्लानिंग और शेड्यूलिंग प्लेटफॉर्म, हॉपर मुख्यालय ने एक सूची जारी की है। इस सूची में उन हस्तियों के नाम शामिल है जिन्होंने इंस्ट्राग्राम पर अपनी पोस्ट के जरिए सबसे अधिक कमाई की है। इस सूची में काफी प्रसिद्ध फिल्मी सितारे और खेल जगत के सितारे शामिल हैं।

1. Cristiano Ronaldo

सूची में सबसे ऊपर जाने-माने एथलीट क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपनी हर एक पोस्ट के जरिए $ 23,97,000 की कमाई की है। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 484 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Advertisment

2. Kylie Jenner 

फीमेल स्टार काइली जेनर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इंस्ट्राग्राम पर काइली के 370 मिलियन फॉलोअर्स है। काइली हर पोस्ट के लिए $ 41,835,000 की कमाई करती हैं।

3. Lionel Messi

Advertisment

फुटबॉल स्टार लियो मेसी के इंस्टाग्राम पर 362 मिलियन फॉलोअर्स है। यह इस सूची में तीसरे नंबर पर आते है। प्रत्येक पोस्ट के लिए मेसी $1,777,000 की कमाई करते हैं।

4. Selena Gomez

348 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अमेरिकी गायिका सेलेना गोमेज इस सूची में चौथे नंबर पर है। वह प्रति पोस्ट के लिए $17,35,000 चार्ज करती है।

Advertisment

5. Dwayne Johnson

ड्वेन जॉनसन इस सूची में पाँचवे स्थान पर है। 2021 में वह  दूसरे स्थान पर थे। 339 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ड्वेन प्रति पोस्ट के लिए $17,13,000 की कमाई करते हैं।

6. Kim Kardashian

Advertisment

किम के 330 मिलियन फॉलोअर्स है। वह प्रत्येक पोस्ट के लिए $1,689,000 कमाती है।

7. Ariana Grande

पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे प्रति पोस्ट के लिए $1,687,000 कमाती है। वह इस सूची में सातवें स्थान पर है। इंस्टाग्राम पर उनके 332 मिलियन फॉलोअर्स है।

Advertisment

8. Beyonce

पॉप स्टार बेयॉन्से अपनी हर एक पोस्ट के लिए $1,393,000 की कमाई करती है। इस सूची में वह आठवें स्थान पर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 275 मिलियन फॉलोअर्स है।

9. Khloe Kardashian

Advertisment

वह इस सूची में नौवें स्थान पर है। इंस्टाग्राम पर इनके 273 मिलियन फॉलोअर्स हैं और हर पोस्ट के लिए $13,20,000 चार्ज करती है।

10. Kendall Jenner

केंडर इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। वह अपनी पोस्ट के लिए $12,90,000 कमाती हैं। केंडल के इंस्टाग्राम पर 258 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Virat Kohli and Priyanka Chopra

सूची में दो भारतीय भी शामिल हैं। 14वें स्थान पर विराट कोहली है जो अपनी हर पोस्ट के लिए $1,088,000 कमाते है। कोहली के 215 मिलियन फॉलोअर्स है। वही प्रियंका चोपड़ा इस सूची में 27वें स्थान पर है। इंस्टाग्राम पर 82 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ प्रियंका प्रति पोस्ट के लिए $428,000 कमाती है।

Instagram Highest Paid Celebrities instagram
Advertisment