International Women’s Day 2021 : आंध्र प्रदेश में आई मुफ़्त पैड्स स्कीम

author-image
Swati Bundela
New Update

International Women’s Day 2021 : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने इंटरनेशनल वुमन डे 2021 के मौके पर सरकारी स्कूलों की क्लास 7 से 12 तक की लड़कियों को मुफ़्त में पैड्स देने की घोषणा की है। शुक्रवार को हुई एक रिव्यू मीटिंग (review meeting) के दौरान मुख्यमंत्री ने लड़कियों की सेहत और सफाई पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही।

Advertisment

रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार साल भर में लड़कियों की हेल्थ और हाइजीन पर 41.4 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस साल का वुमन डे का थीम 'चूज़ टू चैलेंज' (Choose To Challenge) रहेगा।

सरकारी स्कूलों की लड़कियों को, जूनियर कॉलेज की लड़कियों को और गुरुकुल स्कूलों में 1 जुलाई से पैड्स को मुफ़्त में बांटा जाएगा। हर एक लड़की को हर महीने 10 पैड्स दिए जाएंगे यानि साल के 120 पैड्स एक लड़की को दिए जाएंगे। इन पैड्स को चेयूथा ग्रोस्री शॉप (Cheyutha Grocery shops) से भी लिया जा सकता है।

विकिपिडिया से ली जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल वुमन डे हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

Advertisment

कुछ क्षेत्रों में, यह दिवस अपना राजनीतिक मूलस्वरूप खो चूका है, और अब यह मात्र महिलाओं के प्रति अपने प्यार को अभिव्यक्त करने हेतु एक तरह से मातृ दिवस और वेलेंटाइन डे की ही तरह बस एक अवसर बन कर रह गया हैं। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषयवस्तु के साथ महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए अभी भी इसे बड़े जोर-शोर से मनाया जाता हैं। कुछ लोग बैंगनी रंग के रिबन पहनकर भी इस दिन का जश्न मनाते हैं।

International Women’s Day 2021


Advertisment


International Women’s Day 2021