Advertisment

Women Day: दिल्ली मेट्रो आज 17 से 21 फरवरी तक कर रही है प्रतियोगिताएं

न्यूज़/ महिला प्रेरक : दिल्ली मेट्रो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। इस महिला दिवस के अवसर पर 17 फरवरी से 21 फरवरी तक दिल्ली मेट्रो आयोजित कर रही है प्रतियोगिताएं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो द्वारा प्रतियोगिताएं आज से शुरू

International Womens' Day: विश्वभर में हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन विशेष रूप से महिलाओं को सम्मान देने और उनके प्रति जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए कैम्पेन्स, प्रतियोगिताएं और सेमिनार जैसी आयोजन आयोजित किए जाते हैं। ऐसे ही इस वर्ष दिल्ली मेट्रो महिला दिवस के प्रति प्रतियोगिता आयोजित करने जा रही है।

Advertisment

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस महिला दिवस के उपलक्ष्य पर स्लोगन और हस्तनिर्मित कला प्रतियोगिता आयोजित कर रही है जो आज से शुरू हो गई है। 17 फरवरी से आयोजित होने वाली ये प्रतियोगिताएं 21 फरवरी तक होगी। प्रतियोगिताओं में केवल महिलाएं ही भाग ले सकती हैं। 

ऑनलाइन हैं प्रतियोगिताएं

ये प्रतियोगिताएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रही है। महिलाओं को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ऑफ़ीशियल साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना है। इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो ने अपनी ऑफ़ीशियल साइट और ऑफ़ीशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी दी है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के ट्विटर हैंडल के मुताबिक़ दिल्ली मेट्रो ट्विटर पर क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित कर रही है। 

Advertisment

दिल्ली मेट्रो ने अपनी ऑफ़ीशियल साइट पर प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए इस आयोजन की जानकारी दी है। प्रतियोगिताओं का विषय है, “डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और तकनीक” (“DigitALL: Innovation and Technology for Gender Equality”). जो जितनी जल्दी ट्विट देखकर क्विज के प्रश्न का उत्तर देगा वो विजेता घोषित होगा। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता और हस्तनिर्मित कला के विजेताओं को उनके विचार, भाषा, वर्ड लिमिट और थीम आदि के हिसाब से तय किया जाएगा। इस तरह ये प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन होगी। दिल्ली मेट्रो केवल ऑनलाइन प्रविष्टियां ही स्वीकार करेगी।

दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक साइट पर है जानकारी

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए दिल्ली मेट्रो की साइट पर जाएं। इसमें स्क्रॉल कर सबसे नीचे Celebration of IWD-2023 के नीचे बैनर पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करने के बाद एक स्क्रीन खुलेगी जिसमें स्लोगन और हस्तनिर्मित कला से संबंधित नियम लिखे होंगे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं को इन नियमों के मुताबिक़ ही अपनी प्रविष्टियां देनी हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को सर्टिफ़िकेट के साथ-साथ 4000, 3000 और 2000 रुपए के कैश प्राइज़ से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें दिल्ली मेट्रो महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। मेट्रो में महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अलग कोच निर्मित हैं जो महिलाओं की सफल, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह की महिलाओं से जुड़ी सुरक्षा का विशेष तौर पर दिल्ली मेट्रो ख़याल रखती है। 

International अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला दिवस International Womens' Day
Advertisment