Working Women: पानीपत से नई दिल्ली तक 8 मई से चलेगी महिला स्पेशल ट्रेन

न्यूज़ : पानीपत से नई दिल्ली महिला स्पेशल ट्रेन अपने रूट पर रोजाना चलेगी। वहीं इसकी टाइमिंग भी कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए है। इसमें पानीपत और अन्य स्टेशनों से जुड़ी कामकाजी महिलाएं सुबह दिल्ली और फिर शाम दिल्ली से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी।

author-image
Prabha Joshi
New Update
पानीपत से नई दिल्ली महिला स्पेशल ट्रेन

8 मई से पानीपत से नई दिल्ली चलेगी महिला स्पेशल ट्रेन (Image Credit: News18)

Working Women: हरियाणा की कामकाजी महिलाओं के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। सोनीपत और पानीपत से जुड़ी कामकाजी महिलाओं के लिए रेलवे एक बड़ी खबर सामने लाया है। रेलवे मंत्रालय ने सोनीपत और पानीपत की कामकाजी महिलाओं के लिए महिला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना पूरी कर ली है। 8 मई से ये महिला स्पेशल ट्रेन पानीपत-सोनीपत होते हुए नई दिल्ली चलेगी। पानीपत से नई दिल्ली चलने वाली इस महिला स्पेशल ट्रेन के अन्य स्टॉप भी होंगे। साथ ही पुरुष यात्री इस पर यात्रा नहीं कर सकेंगे।

Advertisment

क्यों उठाया रेलवे ने ये कदम 

दरअसल पानीपत और सोनीपत जैसी जगहों से बहुत-सी महिला यात्री दिल्ली को कामकाज के सिलसिले में रोजाना यात्रा करती हैं। ये कामकाजी महिलाएं अभी नॉर्मल ट्रेन में महिलाओं से जुड़ी बहुत-सी समस्याओँ का सामना करती हैं। बहुत-सी ऐसी महिलाएं भी हैं जो इन समस्याओं के चलते अपनी नौकरी छोड़ चुकी हैं। ऐसे में रेलवे मंत्रालय ने समस्या को देखते हुए महिला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया। अब 8 मई से ये महिला स्पेशल ट्रेन चल सकेगी। 

रोजाना चलेगी महिला स्पेशल ट्रेन 

पानीपत से नई दिल्ली महिला स्पेशल ट्रेन अपने रूट पर रोजाना चलेगी। वहीं इसकी टाइमिंग भी कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए है। इसमें पानीपत-सोनीपत और अन्य स्टेशनों से जुड़ी कामकाजी महिलाएं सुबह दिल्ली और फिर शाम दिल्ली से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। खास बात ये है कि महिला स्पेशल ट्रेन होने के चलते इसमें किसी भी तरह पुरुष यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। इससे महिलाएं नॉर्मल ट्रेन में होने वाली समस्याओं से बच सकेंगी। 

बता दें टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसाल साल 2018 में हरियाणा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने इस बात को लेकर आश्वासन दिया था कि रेलवे जल्द ही पानीपत और दिल्ली के बीच महिला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। बता दें महिलाओं को इस रूट में बहुत-सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था जो अब नहीं करना पड़ेगा।

Advertisment

मुबंई में चली थी देश की सबसे पहली महिला स्पेशल ट्रेन

इससे पहले भी कई राज्यों के बीच महिला स्पेशल ट्रेन चल रही है। सबसे पहली महिला स्पेशल ट्रेन वंदना भारती है। वंदना भारती को मुंबई में महिलाओं के लिए 1992 से चलाया गया। ये ट्रेन मुंबई के चर्च गेट से बोरीवली तक चलाई जाती है।

working women पानीपत से नई दिल्ली महिला स्पेशल ट्रेन