/hindi/media/media_files/38e2XfiyasEEfaU7sygL.jpg)
शहनाज गिल एक घरेलू नाम बन चुका है। सलमान खान के साथ बिग बॉस में काम करने के बाद वह उन्हीं की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यु भी करने जा रही है।
सलमान की फ़िल्म से बाहर हुई शहनाज?
सलमान खान अभी अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के बारे में पहले भी एक न्यूज़ आई थी कि सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को कुछ दिक्कतों के कारण फिल्म में रिप्लेस कर दिया गया है। हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि शहनाज़ गिल को भी फ़िल्म मे रिप्लेस कर दिया गया है और अब वह फिल्म मे काम नहीं करेंगी। अभी तक इस बात की कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई थी लेकिन अब मामला साफ हो चुका है।
शहनाज है फिल्म का हिस्सा
शहनाज गिल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। शहनाज सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली छोड़कर कहीं नहीं जा रही है। उनको शर्म से निकाले जाने की केबल अफवाहें थी जो एकदम गलत और झूठी है। वह अभी भी इस शर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अभिनेत्री ने कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग इस साल की शुरुआत से ही कर दी थी। वह इस फिल्म में राघव जुयाल के साथ काम करती नजर आएंगी। यह फिल्म उनका ग्रेट बॉलीवुड डेब्यु है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में पलक तिवारी और सिद्धार्थ निगम भी काम करते नजर आ रहे हैं।
एक बड़ी खबर यह भी सुनाई दे रही है कि बेशक फिल्म की अभिनेत्री शहनाज गिल को दूसरी अभिनेत्री से रिप्लेस ना किया गया हो लेकिन फिल्म का नाम जरूर रिप्लेस हो सकता है। इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली से बदलकर भाईजान रखा जा सकता है। अभी तक इसकी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही ऐसा हो सकता है।
शहनाज गिल कौन है?
शहनाज गिल पंजाब की रहने वाली है। वह टीवी पर कई प्रोजेक्ट में पहले भी काम कर चुकी हैं जिसमें से सलमान खान का रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 13 बहुत खास है। बिग बॉस ने शहनाज गिल को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। शो के बाद शहनाज उनके साथ थी।