Advertisment

Janmashtami 2022 Girls Special: लड़कियों ने दही हांडी में लिया हिस्सा, देख कर आंखे खुली जाएंगी

author-image
New Update
dahi handi girls

आज जन्माष्टमी का शुभ दिवस है। आज के दिन ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है क्योंकि यह उनका मनपसंद मिष्ठान है। हर साल जन्माष्टमी पर बाल गोपाल के माखन मिश्री को हांडी में भर के एक बहुत ऊंची रस्सी पर बांधा जाता है और दही हांडी की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

Advertisment

लड़कियों ने लिया दही हांडी में हिस्सा

दही हांडी की प्रतियोगिता में लोग अपने अपने समूह या टीम के साथ ऊंची रस्सी पर बंधी दही की हांडी को तोड़ने के लिए हिस्सा लेते हैं। इसमें कई टीम एक दूसरे से प्रतियोगिता करती हैं। विजेता को कई इनाम भी दिए जाते हैं। अधिकतर लड़कों की टोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है। अब लड़कियां भी लड़कों से पीछे नहीं रही हैं और इस बार तो उन्होंने कमाल ही कर दिया।  

महाराष्ट्र के दादर नक्षत्र लेन में लड़कियों की एक बड़ी सी टोली में दही हांडी की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ट्विटर पर उनकी वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में 1 मिनट के अंदर वह सब एक दूसरे पर तेज़ी से चढ़ते हुए दही हांडी तक पहुंच जाती हैं और प्रतियोगिता की विजेता का खिताब अपने नाम कर लेती हैं।

Advertisment

दही हांडी के शुभ अवसर को लड़कियो ने बनाया खास

जन्माष्टमी का दिन श्री कृष्ण का जन्मदिन है। इस दिन लोग श्री कृष्ण के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। रात के 12 बजे उन्हें स्नान कराया जाता है, उनकी पूजा की जाती है और उनके मनपसंद छप्पन भोग का उन्हें भोग लगाया जाता है। लेकिन यह उत्सव केवल रात का ही नहीं होता है। दिन का समय भी बहुत रोमांचक होता है।

दही हांडी की प्रतियोगिता मे कृष्ण की हांडी को तोड़ने वाली टीम एक दूसरे से प्रतियोगिता करती हैं। इस बार मुंबई की लड़कियों ने दही हांडी में खूब जोर शोर से हिस्सा लिया और दही हांडी की प्रतियोगिता जीती। ट्वीटर पर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। उन्होंने साबित कर दिया कि लड़कियां किसी से कम नहीं होती हैं। आप भी ट्वीट जरूर पढ़ें और वीडियो भी देखें।

जन्माष्टमी
Advertisment