'Rest In Power' ट्विटर पर लोगों ने फेमिनिस्ट आइकॉन कमला भसीन के निधन पर जताया दुख

author-image
Swati Bundela
New Update


Kamla Bhasin Death: महिलाओ के हक़ के लिए लड़ने वाली मशहूर लेखिका कमला भसीन का आज सुबह निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक़ भसीन को कुछ महीने पहले कैंसर हुआ था। कमला 1970 के दशक से, भारत के साथ-साथ अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन में एक प्रमुख आवाज रही हैं। 2002 में, उन्होंने एक फेमिनिस्ट नेटवर्क 'संगत' की स्थापना की थी जो ग्रामीण और आदिवासी समुदायों की वंचित महिलाओं के लिए काम करता है।

Advertisment

उनके इस अचानक निधन की यह दुखद खबर कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्विटर पर शेयर की। कविता श्रीवास्तव ने ट्वीट में लिखा " "कमला भसीन, हमारी प्रिय मित्र, का आज 25 सितंबर को लगभग 3 बजे निधन हो गया। यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने जीवन का जश्न मनाया। कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। एक बहन जो गहरे दुख में है।"

https://twitter.com/kavisriv/status/1441571645630541824?s=20

Kamla Bhasin Death: इस तरह ट्विटर ने दी कमला भसीन की श्रद्धांजलि

जेंडर थ्योरी, फेमिनिज्म और पितृसत्ता जैसे विषयो पर किताब लिखने वाली कमला भसीन के देहांत से सभी दुख में है। सोशल मीडिया पर कई बड़ी हस्तियों और उनके विचारो को मानने वाले लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

फेमस अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने भी कमला भसीन के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया है।

https://twitter.com/AzmiShabana/status/1441573816845541378?s=20

इतिहासकार इरफान हबीब भी कमला भसीन के निधन की खबर से बेहद दुखी है।

https://twitter.com/irfhabib/status/1441593749440585733?s=20

https://twitter.com/pbhushan1/status/1441604902665351172?s=20

https://twitter.com/ms_arpita/status/1441574782055505927?s=20


न्यूज़