Kangana Ranaut Against Manyawar Advertisement: कंगना ने भी आलिया भट्ट के मान्यवर के कन्यादान पर बने एड का विरोध किया

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

Kangana Ranaut Against Manyawar Advertisement


इन्होंने यह बात इनके इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए लिखी और कहा" कि में सभी ब्रांड से हम्बल रिक्वेस्ट करती हूँ कि धर्म, माइनॉरिटी और पॉलिटिक्स का इस्तेमाल करके अपना सामान न बेचें। भोले भाले कस्टमर्स को इन सब कांसेप्ट से मैनिपुलेट न ही करें। इन्होंने यह भी कहा कि जब लोग दान से आईडिया को नीचे दिखाने लगे तो हमें राम राज्य की फिर से स्थापना करने की ज़रूरत है। राम एक ऐसा राजा जिन्होंने अपनी लाइफ का सब कुछ त्याद दिया था और एक बिक्छुक जैसे रहने लगे थे।
Advertisment

क्या है आलिया भट्ट का मान्यवर के लिए एड?


इस एड में आलिया भट्ट दुल्हन होती हैं और वो कन्यादान और पराया धन को लेकर बात उठाती हैं। उनका कहना है कि क्यों महिलाओं को खुद का कोई घर नहीं होता है और उन्हें हमेशा पराया ही मन जाता है। इसके बाद यह आखिर में सोच बदलने को कहती हैं जब कन्या की जगह एड में वर का भी दान होता है। इस में फिर वो कहती हैं कि कन्यादान नहीं कन्यामान।
Advertisment

क्या यह ब्रांड्स का फोकस में आने का एक तरीके है?


आजकल ऐसे मुद्दों पर एड बनाए जाते हैं जिनको लेकर सालों से बात नहीं की जाती हैं। इसी तरह पहले एक बार तनिष्क ब्रांड ने मुस्लिम औरत की गोदभराई को लेकर एड बनाया था जिस पर बहुत चर्चा की गयी थी। सभी जगह सोशल मीडिया पर बायकाट मान्यवर ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर बहुत अलग अलग तरीके के रिएक्शंस दे रहे हैं। इस तरीके के कंट्रोवर्सिअल एड्स हमेशा से बहुत चर्चा में रहते हैं और यह एक कारण भी हो सकता है ब्रांड को फोकस में आने का
न्यूज़