Kangana Ranaut Sikh Controversy Update: कंगना रनौत आज मुंबई कोर्ट में नहीं हो पाएंगी पेश

author-image
Swati Bundela
New Update


Kangana Ranaut Sikh Controversy Update: कंगना रनौत को आज मुंबई के कोर्ट में मौजूद होना था और इनकी डेट आज 22 दिसंबर की थी। कंगना फ़िलहाल मुंबई में नहीं हैं और इसके कारन कोर्ट में उपस्तिथ नहीं हो सकती हैं। इनके ऊपर फार्मर्स प्रोटेस्ट के ऊपर गलत शब्द कहने को लेकर केस चल रहा है।

Advertisment

इससे पहले कोर्ट में डिस्कशन 13 दिसंबर को लिया गया था। उस वक़्त महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि कंगना के खिलाफ एक्शन 25 दिसंबर तक नहीं लिया जायेगा और उसके बाद इन्हें आज कोर्ट में पेश होना था। कंगना के लॉयर सिद्दीकी ने कन्फर्म भी किया था कि यह आज कोर्ट में मौजूद होंगी।

कंगना रनौत की सिख कंट्रोवर्सी के बारे में 8 बातें –

1. कंगना ने सिख को लेकर कोई स्टेटमेंट दिया जिसकी वजह से अब यह प्रॉब्लम में हैं। इनको दिल्ली के पीस एंड हारमनी पैनल ने बुलावा भेजा और इनको 8 दिसंबर को मौजूद होने को कहा था।

2. कंगना ने सिख कम्युनिटी को टेररिस्ट से लिंक करने वाली एक स्टोरी इनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं।

Advertisment

3. यह पीस एंड हारमनी पैनल आम आदमी पार्टी के लीडर्स चलाते हैं और इसको हेड (मेंबर ऑफ़ लेजिस्लेटिव असेंब्ली) MLA राघव चड्डा करते हैं।

4. यह समिति जब दिल्ली के नार्थईस्ट साइड दंगे हुए थे तब बनाई गयी थीं फरवरी 2020 में। इस समिति का काम है ऐसी चीज़ों को देखना जिससे सिटी में कोई डिस्टर्बेंस हो सकता है।

5. जिस इंसान ने यह कंप्लेंट फाइल की है उसका कहना है कि फार्मर्स के प्रोटेस्ट को खालिस्तानी मूवमेंट से जोड़कर हमारी भावनाओं को जान पूछकर नुकसान पहुंचाया है।

Advertisment

6. FIR 23 नवंबर को 47 साल के मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन ने की थी। इनका नाम अमरजीत सिंह साधु है और इनके अलावा यह कम्प्लेन शिरोमणि अकाली दल और दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट समिति ने भी की थी।

7. कंगना ने पोस्ट किया था कि आज खालिस्तानी सर्कार का हाँथ जरूर मोड़ रहे हैं लेकिन इससे पहले देश की एक अकेली महिला प्राइम मिनिस्टर ने इनको अपने जूतों के नीचे कुचल दिया था।

8. इस प्राइम मिनिस्टर ने अपनी जान की बाज़ी लगातार इनको मच्छर की तरह कुचल दिया था लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए थे। इसको लेकर कंगना के ऊपर सेक्शन 294 A लगाया गया है।

Advertisment




न्यूज़