Karwachauth 2022 Date: जाने किस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत?

author-image
Swati Bundela
New Update
First time karwa chauth tips

हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ की तिथि को लेकर कुछ कुछ सवाल बन हुए हैं। आइए जानते हैं कि इस बार करवा चौथ का व्रत किस दिन मनाया जाएगा।

Karwachauth 2022 Date?

Advertisment

इस बार करवा चौथ के लिए 13 और 14 अक्टूबर की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है।  हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण चतुर्थी 13 अक्टूबर को रात 1 बजकर 59 मिनट से शुरू हो रही है और यह है 14 अक्टूबर को रात 3 बजकर 8 मिनट पर खत्म होगी। लेकिन उदिया तिथि के कारण करवा चौथ का व्रत इस बार 13 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।

किस समय करें करवा चौथ की पूजा

इस बार करवा चौथ की पूजा की विधि काफी शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट में अभिजीत मुहूर्त लग रहा है। इस दौरान कि आप पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा शाम 4 बजकर 08 मिनट से शाम 5 बजकर 50 मिनट तक अमृत काल का समय है। यह समय की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। इस दौरान भी आप पूजा अर्चना कर सकते हैं।

कैसे करें करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ के दिन आप प्रातकाल उठकर स्नान कर अपने व्रत का संकल्प करें। कुछ लोग इस व्रत को निर्जला भी रखते हैं। इस दिन आप सभी सुहाग की निशानी यों को महागौरी को अर्पण करें। जैसे लाल चुनरी, सिंदूर, लाल चूड़ियां, रोली, चंदन आदि। इसके साथ ही माता को भोग लगाने के लिए उन्हें पूरी और हलवा चढ़ा सकते हैं। उसके बाद आप करवा चौथ के मुहूर्त में करवा चौथ व्रत की कथा सुने। पूरा दिन अपना व्रत रखी उसके बाद रात में चांद को अघ्र्य देकर अपना व्रत खोलें। एक छलनी की मदद से आप चांद के दर्शन करें उसी छलनी से अपने पति के भी दर्शन करें और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करें। इसके बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलें और घर के बड़ों का आशीर्वाद है।

चांद निकलने का समय

Advertisment

करवा चौथ के दिन महिलाओं को चांद का बहुत इंतजार रहता है।  इस दिन चांद भी उन्हें काफी इंतजार करवाता है। इस साल चांद निकलने का समय रात को 8 बजकर 19 मिनट बताया जा रहा है।

Karwachauth 2022 Date