केरल में हुई हथिनी की दर्दनाक हत्या: सेलेब्रिटीज़ ने दिखाया गुस्सा

author-image
Swati Bundela
New Update


क्या हुआ उस हथिनी के साथ

केरल सबसे ज़्यादा लिटरेसी वाले प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक गर्भवती हथिनी जो खाने की तलाश में जंगल से एक रिहाइशी इलाके में आई थी उसको किसी आदमी ने पटाखे की लड़ी वाला पाइनएप्पल खाने को दिया।

जैसे ही हथिनी ने पाइन ऐप्पल खाया उसके अंदर एक्सप्लोशन हुआ, उसका जबड़ा टूट गया और वो खाने में असमर्थ हो गयी और उसकी मौत हो गयी।

Advertisment

इस खबर के आने के बाद सारे सेलेब्रिटीज़ ने अपना रोष सोशल मीडिया पर प्रकट किया है और क्रिमिनल्स को जल्द से जल्द सज़ा देने की मांग की है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने न्यूज क्लिप को शेयर करते हुए कठोर कानून बनाने की मांग करते हुए पोस्ट डाला है। "ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जानवरों की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनने चाहिए"

श्रद्धा कपूर

रिपोर्ट्स देख के हैरान श्रद्धा कपूर ने ट्वीट किया कि कैसे कोई ऐसा घिनौना अपराध कर सकता है।

"क्या लोगों के पास दिल नही है। मेरा दिल टूट चुका है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए।"

श्रद्धा ने एक लम्बा लेटर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था जिसमें वो इस क्रूरतापूर्ण हरकत पर अफसोस जता रहीं हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक न्यूज़ पीस का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि ये घटना 'टेरीबल' है।

जहां इंसानों को जानवरों की ज़ुबान बन के उनकी रक्षा करनी चाहिए वहां ऐसा घिनौना मज़ाक हो रहा है। दिल तोड़ देने वाली घटना।


दिशा पाटनी

दिशा पाटनी ने खून में रंगे हथिनी के अनबोर्न बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए जल्द न्याय और अपराधियों को सज़ा देने की मांग की।

डिज़ाइनर रिध्दिमा कपूर साहनी ने भी अपना दुख प्रकट किया है।

स्वरा भास्कर ने केरल के मुख्यमंत्री को टैग करके अपराधियों जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की है ताकि उस निर्दोष हथिनी को न्याय मिल सके।

Pic Credits: ANI

और पढ़िए- यह चेन्नई की महिला दिन में एक बार खाती हैं ताकि अपने 13 कुत्तों को खाना खिला सकें
Celebrity अनुष्का शर्मा Kerala Elephant Murder Animal Cruelty वीमेन एंट्रेप्रेन्यूर्स