Advertisment

Khatron Ke Khiladi 11: अनुष्का सेन हुई कोरोना पॉजिटिव, खिलाड़ियों की बढ़ी चिंता

author-image
Swati Bundela
New Update
अनुष्का सेन करुणा पॉजिटिवअनुष्का सेन कोरोना पॉजिटिव - खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। लोग इस शो का काफी इंतजार कर रहें हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई थी अनुष्का सेन कोरोना के चपेट में आ गई है। हालांकि वह अभी आइसोलेशन में है। लेकिन खिलाड़ियों और मेकर्स की चिंता बढ़ गई हैं।

Advertisment

अनुष्का सेन हुई कोरोना पॉजिटिव



हाल ही में अनुष्का के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई है। अनुष्का ने फिलहाल कोरोना को लेकर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। वही अनुष्का के कोरोना संक्रमित होने के बाद और खिलाड़ियों का भी कोरोनावायरस टेस्ट हुआ। हालांकि और सभी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाएं गए हैं।

Advertisment

अनुष्का हो चुकी है रिकवर



अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर रील शेयर किया है। जिसे देखकर लगता है कि अनुष्का अब कोरोना के खतरे से बाहर है। यह खबर सामने आने के बाद कई लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं। वही उम्मीद है कि अनुष्का अब जल्दी रिकवर हो जाएंगी।

Advertisment

कौन-कौन है खतरों के खिलाड़ी में



अनुष्का सेन के अलावा इस शो में श्वेता तिवारी, वरुण सूद, सना मकबूल, दिव्यंका त्रिपाठी, विशाल आदित्य, अर्जुन बिजलानी, आस्था गिल शामिल हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के एक्स कंटेस्टेंट राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली भी इस शो में चांद चांद लगाने आए हैं।
Advertisment


निक्की तंबोली और आस्था गिल हो गए एलिमिनेट



अपने गानों से दिल जीतने वाली आस्था गिल के इंस्टाग्राम से ऐसा लग रहा है कि वह पहली कंटेस्टेंट है जो एलिमिनेट हुए है। इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार निक्की तंबोली, महक चहल और सौरभ राज जैन की जर्नी भी इस शो से खत्म हो चुकी हैं। ऐसे अटकलें भी लगाए जा रहे है कि विशाल सिंह सबसे पहले एलिमिनेट हुए है।
Advertisment


अनुष्का शर्मा ने इन सीरियलों में किया था काम



Advertisment
अनुष्का सेन हमेशा से अपनी अभिनय और क्यूटनेस के कारण लोगों का दिल जीतते आई है। उन्होंने अभी तक बालवीर में मेहर , मणिकर्णिका मेल रानी लक्ष्मीबाई और मरदानी में झांसी की रानी का किरदार निभाया हैं।



 
एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment