Advertisment

Anushka Sen Turns 20: टीवी एक्टर अनुष्का पेरिस में मना रही हैं जन्मदिन

author image
Sanjana
04 Aug 2022
Anushka Sen Turns 20: टीवी एक्टर अनुष्का पेरिस में मना रही हैं जन्मदिन

यंग एक्टर अनुष्का सेन बेहद कम उम्र से ही फैंस का दिल जीतती आई है। जबसे उन्होंने एक कोरियन प्रोजेक्ट के लिए शूट करना शुरू किया था तभी से वह सुर्खियों में आ गई है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर साउथ कोरिया में अपने शूट की तस्वीरें शेयर किया करती थी।

Advertisment

पेरिस में मना रही है जन्मदिन

आज मतलब 4 अगस्त को अनुष्का सेन पूरे 20 साल की हो गई है। यह काफी चौका देने वाला है कि केवल 20 साल की उम्र में ही वह अपने करियर में इतनी तरक्की हासिल कर चुकी है। वह इस साल खतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट भी बनी और खतरों से खेला। वह अपनी एक्टिंग स्किल और सोशल मीडिया से लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं।

वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने हर पल की खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती है। वह अपना 20वा जन्मदिन अपने माता पिता और परिवार के साथ पेरिस में मना रही है। अनुष्का पहले ही पैरिस में अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी है।

Advertisment

3 अगस्त की रात 12:00 बजे उन्होंने अपने जन्म दिन की शुरुआत पेरिस के आइफिल टावर से की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट की जिसमें वह एफिल टावर के पास अपने पेरेंट्स के साथ जन्मदिन मनाते नजर आ रही है। उन्होंने वीडियो में अपने सभी फैंस का जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

शाहरुख ख़ान के कारण साउथ कोरिया जानता है भारत को

साउथ कोरिया में शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी बहुत ही तस्वीरें शेयर की। उन्होने वहां पर अपने काम के बारे में काफी सारे इंटरव्यू भी दिए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि साउथ कोरिया भारत को शाहरुख खान की वजह से जानता है। साउथ कोरिया के लोग बॉलीवुड को शाहरुख खान के नाम से जानते हैं।

उन्होंने एक बार बताया था कि बेशक साउथ कोरिया के लोगों को भारतीय फिल्मों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन वह यह अच्छे से जानते हैं कि शाहरुख खान कौन है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि शाहरुख खान भारत और बॉलीवुड को पूरे विश्व में रिप्रेजेंट करते हैं।

हाल ही में अनुष्का सेन नहीं अपना पहला टॉक शो होस्ट किया जिसका नाम है not just a talk show.

Advertisment
Advertisment