Advertisment

दिल्ली में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, ट्रांसप्लांट के लिए थे 40 लाख रूपये

राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। दिल्ली पुलिस ने राजधानी से एक बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और खबरों के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों तक फैला है।

author-image
Priya Singh
New Update
Kidney racket busted in Delhi

Image Credit: IndiaTV

Kidney racket busted in Delhi: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। दिल्ली पुलिस ने राजधानी से एक बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और खबरों के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों तक फैला है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के DCP ने दी।

Advertisment

दिल्ली में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, ट्रांसप्लांट के लिए थे 40 लाख रूपये

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के DCP अमित गोयल ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, " हमने एक किडनी रैकेट के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसका प्रमुख व्यक्ति संदीप आर्य है। ये गिरोह पहले डोनर और मरीज की जानकारी इकठ्ठा करते थे फिर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से किडनी ट्रांसप्लांट करवाते थे। ये एक ट्रांसप्लांट के लिए करीब 40 लाख रूपये लेते थे। 8 लोग मिलकर पूरा रैकेट चला रहे थे कोई दस्तावेज तैयार कराने का काम करता था कोई व्यक्ति डोनर लाने का। ये लोग मरीजों के रिश्तेदारों के नाम से दस्तावेज तैयार करवाकर ट्रांसप्लांट कराते थे। इनके पास से मिले दस्तावेजों की जाँच की जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि देश के 6 प्रदेशों में करीब 11 ऐसे अस्पतालों के बारे में पता चला है जहाँ ये ऐसे ट्रांसप्लांट करवाते थे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने 5 मरीजों और 2 डोनर का भी पता लगाया है जिनके खिलाफ कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में एक महिला की सिकायत मिली थी कि संदीप आर्य नाम के व्यक्ति ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 35 लाख रूपये लिए थे लेकिन मरीज का ट्रांसप्लांट नही हुआ और मरीज की मृत्यु हो गई। 

Advertisment

दिल्ली पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि यह गिरोह 30 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुका है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 45 लाख रूपये लिए जाते थे जिनमे से सिर्फ 5 लाख रूपये ही डोनर को दिए जाते थे बाकी गिरोह आपस में बाँट लेता था एक बड़ा हिस्सा गिरोह के प्रमुख व्यक्ति संदीप आर्य को जाता था। पुलिस ने संदीप आर्य और उसके सहयोगी देवेन्द्र को गोवा से गिरफ्तार किया है साथ ही के सदस्यों की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है। 

Delhi Kidney
Advertisment