Advertisment

President Droupadi Murmu: आदिवासी महिला बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति

author-image
Swati Bundela
New Update

द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ वो देश की पहली आदिवासी महिला बन गईं हैं। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार थीं। आदिवासी होने की वजह से और कई पार्टियों ने उनका समर्थन किया था। आइये उनके जीवन और राजनीतिक करियर के बारे में कुछ अहम बातें जान लेते हैं। 

Droupadi Murmu: जानिए आदिवासी महिला कैसे बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति

  • द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। वह एक आदिवासी जातीय समूह संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
  • ओडिशा के आदिवासी परिवार में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू झारखंड की नौवीं राज्यपाल बनी थीं। राज्यपाल बनने से पहले वह बीजेपी की सदस्य रही हैं। यही नहीं द्रौपदी मुर्मू साल 2000 में गठन के बाद से पांच साल का कार्यकाल (2015-2021) पूरा करने वाली झारखंड की पहली राज्यपाल हैं। 
  • ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहीं। इसके अलावा 6 अगस्त, 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।  मुर्मू 2013 से 2015 तक भगवा पार्टी की एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी थीं। 
  • द्रौपदी मुर्मू के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनकी शादी श्याम चरण मुर्मू से हुआ था। उनके दो बेटे और एक बेटी है। मुर्मू का जीवन व्यक्तिगत त्रासदियों से भरा रहा है। उन्होंने अपने पति और दोनों बेटों को खो दिया है। वहीं, उनकी बेटी इतिश्री की शादी गणेश हेम्ब्रम से हुई है।
  • राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई मतगणना के पहले दौर की समाप्ति के बाद विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से आगे चल रही थीं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की पहले राउंड की गिनती में द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले थे। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 मत हासिल हुए थे। कुल 748 मत पहले राउंड में वैध पाए गए थे।
  • फिलहाल आज नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मुलाक़ात करने दिल्ली आएंगे। इसके अलावा जिन राज्यों में बीजेपी विपक्ष में हैं, वहां के विपक्ष के नेता और विधायक मुर्मू से मुलाक़ात करने और उन्हें बधाई देने दिल्ली उनके आवास पर पहुंचेंगे। बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली आ रहे हैं ताकि नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दे सके। 
  • 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया, जो गैर-एनडीए दलों के बीच एक बड़े विभाजन को दिखता है।जाहिर तौर पर इसका असर आने वाले चुनावी राज्यों में दिखेगा। 
  • बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के शुरू से ही जीतने की उम्मीद थी। द्रौपदी मुर्मू को सभी वोटों का लगभग 64.23 प्रतिशत मत मिला।  जिसने विपक्षी दलों और यहां तक कि यूपीए खेमे के अंदर भी दरार को उजागर कर दिया है, लगभग आधा दर्जन गैर-एनडीए दलों के अलावा, 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया। 
Droupadi Murmu
Advertisment