Advertisment

Koffee With Karan एपिसोड 6 के बारे में जरुरी बातें

KOFFEE WITH KARAN

आप हर थर्सडे को शाम 7 बजे, डिज़्नी+ हॉटस्टार  पर कॉफ़ी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड को देख सकतें हैं। हर बार की तरह यह सीजन भी बहुत ही हिट माना जा रहा है। 

Advertisment

आपको बता दें अभी तक इसके 5 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और पांचो एपिसोड को दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला है। 

आप इस शो को पसंद करें या ना करें लेकिन करन जौहर का ‘कॉफी विद करन’ हर बार की तरह इस बार भी बहुत ज्यादा जनता के बीच लोकप्रिय है।

अब इसके 6 एपिसोड का टीज़र आउट हो चुका है। इस में दिखाया गया कि बहन भाई सोनम कपूर और अर्जुन कपूर अब साथ में नज़र आने वाले हैं।  

Advertisment

कुछ ही दिनों में रक्षा बंधन भी आने को है हो सकता है इसी कारण से शो में सोनम और अर्जुन को बुलाया गया हो।  

एपिसोड 6  के टीज़र में दिखाई देता है कि कैसे सोनम कपूर और करण जौहर मिलकर अर्जुन कपूर की टांग खींचते हैं। सोनम फ़िलहाल प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही इनकी डिलीवरी होने वाली है।

सोनम ने शो में काली ड्रेस पहनी है और अर्जुन ने ब्राउन कलर में ब्लेजर पहना है। शो में दोनों भाई बहन एक दूसरे की खूब टांग खींचते हैं।  

Advertisment

करण जौहर अर्जुन कपूर से पूंछते हैं कि इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा का नाम अपने फ़ोन में कैसे सेव किया है। अर्जुन कहते हैं उनको माइलाक़ा का नाम पसंद है इसलिए उन्होंने मलाइका से ही सेव किया है।  

करण सोनम कपूर से पूंछते हैं कि आपको क्या लगता है फ़िलहाल सबसे ज्यादा कौन चल रहा है तब वह कहती है रणबीर कपूर।  

सोनम ने कहा रणबीर क्योंकि आजकल सब जगह दिखते हैं क्योंकि वो अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे हैं।  जब करण पूंछते हैं फिल्म का नाम क्या है तब सोनम कहती हैं "शिवा नंबर 1"।  इस पर अर्जुन कहते हैं सोनम तुम एकदम गड़बड़ लड़की हो।  

#koffe with karan season 7
Advertisment