Legendary Actress Helen Comeback: अभिनेत्री हेलेन एक दशक के बाद वापिस एंट्री लेंगी

author-image
Swati Bundela
New Update


700 से ज़्यादा फिल्म्स में काम करने वाली लीजेंडरी एक्ट्रेस हेलेन जिन्होंने अपने समय में स्क्रीन पर राज किया, अब लगभग एक दशक के बाद वो स्क्रीन पर वापिसी कर रही है। इस बात की जानकारी ईटाइम्स ने दी। आईए जानते है डिटेल्स-

अभिनेत्री हेलेन एक दशक के बाद वापिस एंट्री लेंगी

Advertisment

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अनुभवी अभिनेत्री हेलेन लगभग एक दशक के बाद वेब सीरीज के जरिये वापिस एंट्री ले रही है। वह अभिनय देव के वेब शो "ब्राउन" के साथ स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेत्री हेलेन इस सीरीज में अहम भूमिका निभा रही है। इसमें करिश्मा कपूर भी मैंन रोल में है। हेलेन ने आखरी फिल्म 2012 में की थी जिसका नाम हीरोइन था, जिसमें करिश्मा की बहन करीना कपूर खान लीड रोल में थी।

यह अपकमिंग प्रोजेक्ट ब्राउन अभीक बरुआ की किताब "सिटी ऑफ डेथ" पर आधारित है, जिसे ज़ी स्टूडियो प्रोडूस कर रहा है पर अभी यह फ़ैसला नहीं हुआ है कि इसे एक फीचर फिल्म या एक वेब शो की तरह पेश किया जाए। यह एक नव-नोयर अपराध नाटक होगा जो कोलकाता में स्थापित है।

ब्राउन कब रिलीज़ होगी?

यह शो पिछले साल ही फ्लोर पर आ जाने वाला था, लेकिन कोविड -19 के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण इसकी रिलीज़ में देरी होती गयी। उसके बाद, करिश्मा कपूर कोविड पॉजिटिव की न्यूज़ आयी। जिसने इस इस वेब सीरीज के शुरू होने में देरी कर दी। फिर इसी साल निर्देशक अभिनय देव ने अपने पिता रमेश देव को खो दिया। हालांकि, वेब शो ने आखिरकार अपना प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

Advertisment

बता दें करिश्मा कपूर ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा सोशल मीडिया के जरिये की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- "To The New Beginnings, Brown"।


न्यूज़