Madhya Pradesh Case : मायके वापस आने पर महिला को बेहरहमी से मारा

author-image
Swati Bundela
New Update
मध्य प्रदेश का हैं जहाँ एक महिला को उसके मायके वापस आने पर मारा गया। महिला की एक वीडियो देखी गयी है जिस में इसको बाहर खुले आम बाल पकड़ कर खींचा जा रहा है और लकड़ी से मारा जा रहा है। ये महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि ये अपने मायके के घर मिलने के सबसे आ गयी थी। इसकी शादी को 3 महीने हुए थे और ये अपना ससुराल छोड़कर मायके सभी से मिलने के लिए आयी थी जब इसके साथ ये हादसा हुआ।

वायरल वीडियो में क्या नज़र आ रहा है ?


वीडियो में एक आदमी को कहते भी सुना जा रहा है कि "रोना बंद करो और अब कभी मायके वापस आओगी? " वो इस महिला को बेहरहमी से लकड़ी से मारता है और जब ही रुकता है जब वो लकड़ी टूट जाती है। ये महिला ट्राइबल कम्युनिटी को बिलोंग करती है और ये भोपाल से अपने मम्मी के अंकल के यहाँ अलीराजपुर गयी थी जो कि भोपाल से 400 km है।

पुलिस ने मामले में क्या किया ?


पुलिस ने वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में कार्यवाही की। पुलिस ने लड़की का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया और उसके बाद उसके पिता और भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसा ही एक और मामला


एक और इसी तरीके का मामला कल सामने आया जहाँ एक राजस्थान की 50 साल की महिला को 3 महीने तक चेन से बांध कर रखा गया। ऐसा करने वाला और कोई नहीं महिला का पति ही था। महजिला के पति को शक था कि महिला का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है जिसके चलते उसने उसको कैद कर लिया था।

पति के परिवार वालों का क्या कहना था ?


इस महिला का पति दारु भी पीता था और इसको महिला के बार बार मायके जाने के कारण उस पर शक होता था। यहाँ तक की कोई इस इंसान को समझाता तक नहीं था और उसका बेटा और माँ भी उसको सपोर्ट करते थे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि महिला को ये आदमी चेन से तो बांधे ही था इसके साथ साथ मारता भी था।
न्यूज़