Vogue के कवर पेज पर नज़र आयी मलाला यूसुफजई

author-image
Swati Bundela
New Update


https://twitter.com/Malala/status/1399782399450484751?s=20

"@britishvogue के कवर पेज पर आकर बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं!" मलाला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि एक युवा लड़की के दिल में वह शक्ति होती है, जब उसके पास एक विजन और एक मिशन होता है - और मुझे उम्मीद है कि इस कवर को देखने वाली हर लड़की को पता चलेगा कि वह दुनिया को बदल सकती है।"

लाल स्कार्फ में अपनी पहचान दिखाती हुई मलाला यूसुफजई


कवर में मलाला को लाल रंग के स्कार्फ में दिखाया गया है, उन्होंने फोटो में अपने इस स्कार्फ के महत्व पर भी चर्चा की है, क्योंकि यह उनकी संस्कृति का को दर्शाता है। अपने जैसे अटायर को "सांस्कृतिक प्रतीक" बताते हुए, उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि मैं कहाँ से आती हूँ।

मलाला यूसुफजई क्यों जानी जाती है ?


मलाला यूसुफजई सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं। 2018 में, उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) से लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए एक पुरस्कार मिला।

मलाला को अक्टूबर 2012 में, स्वात जिले में स्कूल से घर वापस जाते समय 15 साल की उम्र में एक तालिबान बंदूकधारी ने मलाला के सिर में गोली मार दी थी। उन्हें अपने क्षेत्र में लड़कियों के अधिकारों के बारे में बोलने के लिए जाना जाता है। तालिबान के हमले के बाद, वह लड़कियों की शिक्षा के लिए एक वकील बन गईं। वह इसी उद्देश्य के लिए एक NGO मलाला फंड की co-founder भी हैं।

फ़ीचर इमेज क्रेडिट: Vogue Vogue कवर पर मलाला
Vogue कवर पर मलाला