Advertisment

Delhi Metro: लिफ्ट में अजीब हरकतें करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

सुरक्षा | न्यूज़: घटना 4 अप्रैल की है। घटना के अनुसार एक महिला जसोला मेट्रो स्टेशन में थी। यहां महिला लिफ्ट में थी कि एक शख्स जिसकी उम्र 26 साल है ने महिला के पीछे अजीब हरकतें करनी शुरु कर दीं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
delhi metro lift

प्रतीकात्मक चित्र

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से जुड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली मेट्रो में एक शख्स ने गलत तरह से महिला के पास अजीब हरकतें की जिसपर महिला ने तुरंत एक्शन लिया। हालात को देखते हुए आरोपी मेट्रो से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे खोजकर गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisment

बता दें दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों की यात्रा सुरक्षित रखने का दावा करती है। यही कारण है कि महिलाएं दिल्ली मेट्रो में सुरक्षित सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं। दिल्ली मेट्रो में महिलाएं बहुत ज्यादा यात्रा करती हैं। इस मामले में महिला के साथ जो हुआ वो मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में हुआ है। बता दें मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट का इस्तेमाल बिना सीढ़ियों या एस्केलेटर से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए होता है। 

क्या है मामला

घटना 4 अप्रैल की है। घटना के अनुसार एक महिला जसोला मेट्रो स्टेशन में थी। यहां महिला लिफ्ट में थी कि एक शख्स जिसकी उम्र 26 साल है ने महिला के पीछे अजीब हरकतें करनी शुरु कर दीं। इसके साथ ही उसने महिला से अपना प्राइवेट पार्ट टच कराने की कोशिश भी की। ये देखते हुए महिला ने मौके पर ही विरोध शुरु कर दिया। 

Advertisment

आरोपी हुआ फरार 

ये देखते हुए कि महिला ने विरोध शुरु कर दिया है, आरोपी को वहां रुकने की हिम्मत नहीं हुई। बिना मेट्रो लिए आरोपी मेट्रो स्टेशन से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को सीसीटीवी फुटेज के जरिए हासिल कर लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

क्या लिया एक्शन 

दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश कुमार के नाम से की है। आरोपी युवक राजेश कुमार के ऊपर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए और अन्य धाराओं के तरत केस दर्ज कर दिया है। पेशे से आरोपी युवक एक प्राइवेट अस्पताल में हाउस कीपिंग पोस्ट में कार्यरत है वहीं महिला पेशे से आर्किटेक्ट है। 

बता दें सुरक्षा के नाम पर दिल्ली मेट्रो में जगह-जगह दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी कारण से दिल्ली मेट्रो ट्रेवल के नाम पर फर्स्ट प्रियॉरिटी रहती है। लेकिन इस तरह मनचलों का दिल्ली मेट्रो में बेखौफ एंट्री करना सवाल खड़ा करता है।

Delhi Metro दिल्ली मेट्रो
Advertisment