UP में गर्लफ्रेंड की शादी में शामिल होने के लिए आदमी ने लिया दुल्हन का रूप ,वीडियो वायरल

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

दुल्हन के भेस में गर्लफ्रेंड से मिलने पंहुचा लेकिन पकड़ा गया आदमी


वीडियो में, आदमी को एक महिला के रूप में लाल साड़ी पहने, विग, चूड़ियाँ, और अन्य ज्वेलरी पहने देखा जा सकता है और उसने मेकअप भी लगाया है। जब वह आदमी उससे मिलने उसके घर पहुंचा उस वक़्त लड़की शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार थी और शादी की तैयारी जोरों पर थी। शुरू में, आदमी ने सोचा कि वह लड़की के कमरे में भेस बदल कर घुस सकता है, लेकिन अफसोस! वह फंस गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले कि परिवार पुलिस को घटना की सूचना दे पाते, वह आदमी अपने दो दोस्तों के साथ वहां से भाग गया।
Advertisment


वीडियो क्लिप में, वह आदमी को लोगों से घिरा हुआ साड़ी पहने देखा जा सकता है, जो हैरान होने के साथ-साथ गुस्से में भी दिखाई दे रहा है। कुछ लोग उसे बेनकाब करने के लिए उसके चेहरे को ढकने वाले घूंघट को हटाने की भी कोशिश करते हैं लेकिन उसे वीडियो में खुदका चेहरा छुपाते हुए देखा जा सकता है।
Advertisment

https://twitter.com/HumAmitabh/status/1400076818061824004?s=20

किसी ने इस घटना की वीडियो सेशल मीडिया पर डाल दी और कुछ ही देर में ये वायरल हो गयी। वीडियो को कई लोगों देख चुके है और अब ये एक मीम मटेरियल बन चूका है , जिसे देख के लोगों की हसी नहीं रुक रही है।
Advertisment
UP में आदमी बना दुल्हन 
UP में आदमी बना दुल्हन