Viral News: दिल्ली के शख्स ने DTC बस में महिला को दिखाया अपना प्राइवेट पार्ट

डीटीसी बस में एक पुरुष यात्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बस में सवार एक महिला पैसेंजर को कथित तौर पर परेशान किया और बस में अपने प्राइवेट पार्ट को दिखाया। पढ़ें पूरी खबर इस न्यूज़ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
ओपिनियन

Man Flashes Woman on DTC Bus

Viral News: दिल्ली परिवहन निगम की सार्वजनिक परसों से चौंकाने वाली घटना सामने आई है एक पुरुष यात्री एक महिला यात्री को कथित तौर पर अपने प्राइवेट पार्ट दिखाया। इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisment

डीटीसी बस में एक पुरुष यात्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बस में सवार एक महिला पैसेंजर को कथित तौर पर परेशान किया और बस में अपने प्राइवेट पार्ट को दिखाया। यह घटना बाहरी दिल्ली में हुई और जैसे ही पुलिस को 3 जनवरी को वीडियो के बारे में पता चला, जांच शुरू कर दी है, पुलिस स्टेशन से संबंधित मामले को देखने के लिए एक महिला अधिकारी कोनियुक्त किया गया है इस घटना के बारे में अधिक जानकारी के लिए,पुलिस का कहना है, वीडियो में दिखाई गई महिला से संपर्क किया जा रहा है।

Man Flashes Woman On DTC Bus

जिस शख्स ने यह वीडियो बनाया है उसने कहा कि वह डीटीसी बस का मार्शल है। उसने उस व्यक्ति से पूछताछ की जिस पर एक महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था महिला यात्री का चेहरा धुंधला था जब का वीडियो में आरोपी का चेहरा नजर आ रहा था। उसने महिला से अपनी पहचान बताने और जो कुछ हुआ उसके बारे में बताने के लिए कहा इसके बाद वह वीडियो में रोते हुए गिराते दिख रहे आरोपी की ओर कैमरा बढ़ाता है और उससे उसका परिचय पूछता है।

आरोपी व्यक्ति ने खुद को जाकिर नाम के एक फुटवेयर ठेकेदार के रूप में बताया। बिहार का रहने वाला व्यक्ति और दिल्ली के विजय विहार इलाके में काम करता है कथित तौर पर डीटीसी मार्शल ने अपनी पहचान की पुष्टि की और कहा कि उन्होंने महिला यात्री की शिकायत मिलने पर आरोपी को पकड़ लिया है।

Advertisment

महिला दिल्ली के क्षेत्र में रहती है और पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया तो उसने अपना बयान देने से इंकार कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में पुलिस को कोई शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और ना ही किसी यात्री को उनके पास लाया गया।

viral news Man Flashes Woman DTC Bus