Advertisment

मनिका बत्रा हुई टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित

author-image
Swati Bundela
New Update
मनिका बत्रा टोक्यो 2020 ओलंपिक : भारत की प्रसिद्ध टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा (Manika Batra) ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में अपनी जगह बना ली है। टोक्यो 2020 ओलंपिक इस साल 23 जुलाई से शुरू हो सकते हैं।
Advertisment




गुरूवार को फेमस टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा ने दोहा, कतर में चल रही एशियन ओलंपिक क्वालिफिकेशन (Asian Olympic Qualification) में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। मनिका की सफलता के लिए उन्हें हर तरफ़ से बधाइयाँ मिल रही हैं।
Advertisment


मनिका बत्रा को मिली ट्विटर पर किरेन रिजिजू से शुभकामनाएँ :



शुक्रवार को यूथ अफेर एण्ड स्पोर्ट्स मिनिस्टर (Youth Affairs and Sports Minister) किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने ट्वीट करके मनिका को अपनी शुभकामनाएँ दी। उन्होंने लिखा - ''यह भारत के लिए बहुत अच्छी खबर है। हमारी स्टार टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा ने टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह बना ली है। मुझे पूरी आशा है कि मनिका मिक्स डबल्ज में भी क्वालिफाई करेंगी।''
Advertisment




Great news for India! Our star Table Tennis player Manika Batra has qualified for the Tokyo Olympics in the TT women’s singles! I’m hopeful that Manika will qualify in the mix-doubles also
मनिका बत्रा टोक्यो 2020 ओलंपिक
Advertisment