मनु भाकर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: सड़क हादसे में दादी और मामा का निधन

हरियाणा के चरखी दादरी में Olympic स्टार मनु भाकर की नानी सावित्री देवी और मामा युधवीर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानें हादसे की पूरी जानकारी और मनु भाकर के परिवार की प्रतिक्रिया।

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Manu Bhaskar

Manu Bhaker Faces Heartbreaking Loss as Grandmother and Uncle Die in Road Accident: 19 जनवरी को पैरिस ओलंपिक स्टार मनु भाकर के परिवार पर एक बड़ा दुख आ पड़ा। हरियाणा के चरखी दादरी में उनकी नानी सावित्री देवी (70) और मामा युधवीर सिंह (50) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा महेंद्रगढ़ बाईपास रोड पर हुआ, जब दोनों स्कूटी से यात्रा कर रहे थे।

Advertisment

मनु भाकर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: सड़क हादसे में दादी और मामा का निधन

कैसे हुआ हादसा?

चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ चौक और भिवानी चौक के बीच एक ब्रेज़ा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सुरेश कुमार ने पुष्टि की, "मामले की जांच चल रही है और कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।"

परिवार का हाल और मनु भाकर की प्रतिक्रिया

दुर्घटना की खबर मिलते ही मनु भाकर अपने परिवार से मिलने चरखी दादरी पहुंचीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मनु अपने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक महिला जोर-जोर से रो रही हैं, जिन्हें मनु चुप कराने की कोशिश कर रही हैं।

Advertisment

मनु भाकर: भारतीय शूटिंग का उभरता सितारा

मनु भाकर का नाम भारतीय शूटिंग में गर्व से लिया जाता है। उन्होंने पहली बार ओलंपिक में एक ही खेल में दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 2024 ओलंपिक के अलावा, मनु ने एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में कुल 7 मेडल जीते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप में उनके नाम 21 मेडल दर्ज हैं।

पुरस्कार और उपलब्धियां

हादसे से महज दो दिन पहले ही मनु भाकर को राष्ट्रपति द्वारा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह उनके कठिन परिश्रम और प्रतिभा का प्रमाण है।

Advertisment

मनु भाकर के परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन है। जहां एक ओर वह देश का नाम रोशन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर यह हादसा उनके और उनके परिवार के लिए एक बड़ा आघात है।