Advertisment

टोक्यो ओलंपिक 2020: बॉक्सर मैरी कॉम इस बार नहीं जीत पाई देश के लिए मैडल

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

मैरी कॉम टोक्यो ओलंपिक : बॉक्सर मैरी कॉम इस साल टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए मैडल लाने में चूक गई। गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक के प्री-क्वार्टर में प्रारंभिक दौर 16: एमसी मैरी कॉम कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से 3-2 से हार गईं। एथलीट मैरीकॉम मैडल की रेस से बाहर हो गई हैं। (Mary Kom Tokyo Olympics)

https://twitter.com/ANI/status/1420692636206202880?s=20

मैरीकॉम पहला राउंड 1-4 से हार गई थी। इसके बाद उन्‍होंने दूसरे राउंड में जबर्दस्‍त वापसी करते हुए इंग्रिट को 3-2 से हराया। आखिरी राउंड में मैरीकॉम हार गई। महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाली कॉम ने टोक्यो में जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की, हालांकि मेहनत रंग न ला सकी। कॉम ओलम्पिक में मैडल जीतने के लिए भारत की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक थी।

Advertisment

मैरी कॉम टोक्यो ओलंपिक 2020 में flag bearers भी थी

आपको बता दे की भारतीय बॉक्सर, मैरी कॉम और भारत की पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के टोक्यो ओलंपिक में ध्वजवाहक (flag bearers) भी थे।

एशियाई क्वालीफायर के सेमीफाइनल में फिलीपींस के आयरिश मैग्नो पर विजयी जीत के बाद बॉक्सर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। मणिपुर में जन्मी कॉम दक्षिण कोरिया में 2014 में एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं। वह 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर भी हैं। छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 के ओलंपिक में ब्रोंज मेडलिस्ट विजेता भी है।

 



न्यूज़
Advertisment