Advertisment

यूपी में नाबालिग लड़की माता-पिता की डांट पर घर से भागी, तीन लोगों ने किया गैंगरेप

author-image
Swati Bundela
New Update
घर से भागने के बाद नाबालिग के साथ हुआ रेप: उत्तर प्रदेश की एक 16 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। स्कूल से ड्रॉपआउट हुई ये लड़की, फोन पर बहुत अधिक खर्च करने के लिए माता-पिता द्वारा डांटे जाने के बाद यूपी के शाहगंज इलाके में अपने घर से भाग गई थी। अलग-अलग मौकों पर लड़को ने शादी और रहने के लिए घर देने के बहाने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

Advertisment

घर से भागने के बाद नाबालिग के साथ हुआ रेप : माता-पिता की डाट के बाद गुस्से में घर छोड़ा



हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने अपने माता-पिता द्वारा डांटे जाने के बाद मार्च 2021 में अपना घर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने शुरुआत में अपने फ़ोन से बने फ्रैंड सौरभ सिंह से मुलाकात की। सिकंदराबाद में शादी का झांसा देकर सिंह ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

Advertisment


बाद में, मथुरा के फराह में सौरभ द्वारा छोड़े जाने के बाद लड़की एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर से मिली। ऑटो ड्राइवर लड़की को नारायण ठाकुर के रूप में पहचाने गए एक अन्य व्यक्ति के पास ले गया। इस बार, ठाकुर ने उसके शरबत में नशीला पदार्थ डालकर उसके साथ बलात्कार किया। ठाकुर ने अगले कुछ दिनों तक बच्ची को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मालवानी थाने के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी ठाकुर ने उससे शादी करने का वादा भी किया था।



ठाकुर द्वारा पीड़िता को सड़क पर छोड़ दिए जाने के बाद, उसकी मुलाकात एक सचिन पंडित से हुई, जिसने उसे एक अपार्टमेंट में रहने की सुविधा प्रदान की थी। यूपी के वृंदावन इलाके में लड़की के साथ भी ऐसा ही अंजाम हुआ था।
Advertisment


मुंबई आने पर लड़की ने महिला कांस्टेबल को अपनी आपबीती सुनाई



पीड़िता आखिरकार उत्तर प्रदेश छोड़कर मुंबई पहुंच गई जहां वह मलाड के मालवानी इलाके में रहने लगी। "मुंबई पहुंचने के बाद, वह एक इंस्टाग्राम फ्रैंड के घर पर रहने लगी। हालांकि, हाल ही में उनके बीच लड़ाई हुई और फिर उनमें से एक ने पुलिस को मदद के लिए बुलाया था। लड़की ने फिर एक महिला कांस्टेबल को अपनी आपबीती सुनाई," रिपोर्ट के मुताबिक़ पुलिस अधिकारी ने बताया।
Advertisment




मुंबई पुलिस ने ऑटो चालक और तीन बलात्कारियों समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
न्यूज़
Advertisment