Advertisment

Delhi Case:5 साल पहले शादी से बचने के लिए भागी नाबालिग लड़की बनी पुलिस

पांच साल पहले शादी से बचने के लिए भागी नाबालिग लड़की दिल्ली में बनी पुलिस अधिकारी। जानें इस खबर के बारे में पूरी जानकारी आज के इस न्यूज़ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
18 Jan 2023
Delhi Case:5 साल पहले शादी से बचने के लिए भागी नाबालिग लड़की बनी पुलिस

Women Empowerment

Delhi Case: 12 जून 2018 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से अगवा की गई 16 वर्षीय लड़की का लगभग 5 साल बाद नई दिल्ली से पता चला है। लड़की अब 21 साल की है और अविवाहित है और अभी दिल्ली पुलिस में ट्रेनिंग ले रही है। यह मामला तब सामने आया जब बोचहां थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद अपने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा कर रहे थे। थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद 2018 तक के मामले के विवरण की तलाश की। Women Empowerment 

Advertisment

उस समय नाबालिग रही लड़की माहपुर गांव की रहने वाली है। उसका अपहरण तब किया गया जब वह स्थानीय बाजार जा रही थी। एसएचओ ने कहा, “पुलिस ने उसके पिता सहित उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, जिन्होंने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, उसने लड़की के ठिकाने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। मामले में किसी भी किडनैपर को गिरफ्तार नहीं किया गया था, ”पुलिस ने कहा।

शादी से बचने के लिए भागी नाबालिग लड़की बनी पुलिस

आपको बता दें की इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर जाकर अपहृत लड़की और उसके दूर के रिश्तेदार के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने उस व्यक्ति से संपर्क किया, उसकी संपर्क जानकारी प्राप्त की और उसे संबंधित पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा

लड़की जो अब 21 साल की है और अविवाहित है, सोमवार को एक दूर के रिश्तेदार के साथ पुलिस स्टेशन गई और जांच अधिकारी के साथ-साथ मुजफ्फरपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने एक दर्ज बयान दिया।

उसने दावा किया कि किसी भी आरोपी ने उसका अपहरण नहीं किया है। वह खुद अपने परिवार के सदस्यों से लड़ाई के बाद मुजफ्फरपुर शहर से भाग गई थी, जो अपनी खराब आर्थिक स्थिति के कारण शादी करना चाहते थे। जाहिर है लड़की बिना किसी को बताए घर छोड़कर दिल्ली चली गई थी। उसने दिल्ली में अपनी पढ़ाई जारी रखी और दिल्ली पुलिस द्वारा अंततः चुने जाने से पहले उसने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया। लड़की ने बयान में कहा कि वह अभी दिल्ली पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में ट्रेनिंग ले रही है। नेसेसरी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद लड़की नई दिल्ली लौट आई।

Advertisment
Advertisment