Advertisment

मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार अपॉइंट करेगी एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस के रूप में

author-image
Swati Bundela
New Update
24 जुलाई को टोक्यो ओलिंपिक में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली साइखोम मीराबाई चानू को अब मणिपुर सरकार स्टेट पुलिस डिपार्टमेंट में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस के रूप में नियुक्त करने वाली है। मीराबाई की इस सफलता ने ही इस बार भारत की ओलिंपिक में पदक तालिका का शुभारम्भ किया है। इस बात की घोषणा आज मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने की। इसके अलावा इस बात का भी उन्होंने एलान किया कि मणिपुर सरकार के तरफ से मीराबाई चानू को 1 करोड़ की इनाम राशि भी दी जाएगी।

Advertisment


मणिपुर में बनेगी विश्वस्तरीय वेटलिफ्टिंग अकादमी



मीराबाई चानू के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने की ख़ुशी में मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इस बात की भी घोषणा की गई है कि मणिपुर में विश्वस्तरीय वेटलिफ्टिंग अकादमी भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही अब मीराबाई एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (स्पोर्ट्स) का पदभार भी संभालेंगी। उनके अलावा भारत की जुडो प्लेयर एल सुशीला देवी का भी कॉन्स्टेबल से सब-इंस्पेक्टर के रूप में प्रमोशन होगा।
Advertisment




मणिपुर से कुल 5 एथलिट हैं टोक्यो ओलिंपिक में

Advertisment


मणिपुर राज्य से कुल 5 एथलीट्स ने टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लिया है। इनमें से प्रमुख हैं बॉक्सर मैरी कॉम और वेटलिफ्टिंग में रजत पदक दिला चुकी मीराबाई चानू। इस बारे में मणिपुर के मुख्यमंत्री ने ये भी घोषणा की है की मणिपुर से भाग ले रहे प्रत्येक एथलिट को 25 लाख रूपए की इनाम राशि दी जाएगी।

Advertisment


स्वदेश लौट चुकी हैं मीराबाई



टोक्यो में अपनी शानदार जीत के बाद आज भारत वापस आ गई हैं मीराबाई। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से सबको दी है। उनके साथ उनके कोच विजय शर्मा भी वापस आ गए हैं। उन दोनों का दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ्स और इंडिया के स्पोर्ट्स अथॉरिटी द्वारा पर भव्य स्वागत किया गया।
Advertisment




विश्व चैंपियनशिप में भी जीत चुकी हैं गोल्ड



पिछले बार 2016 में हुए रियो ओलिंपिक में जहाँ मीराबाई का एक्सपीरियंस उतना अच्छा नहीं रहा था, वहीं इस बार टोक्यो ओलिंपिक में पहले दिन उन्होंने देश को पदक दिलाया है। इसके अलावा उन्होंने वेटलिफ्टिंग की विश्व चैंपियनशिप में 2017 में 48 किलोग्राम वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलोग्राम वर्ग के अंतर्गत ही साल 2014 में ग्लासगो में उन्होंने रजत पदक और फिर साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक भी जीता था।
न्यूज़
Advertisment