Advertisment

मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 बनीं मानसा वाराणसी। जानें मानसा से जुड़ी 10 बातें।

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment


मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 बनीं मानसा वाराणसी : 10 फरवरी की शाम को मुंबई के एक होटल में आयोजित हुए VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रैंड फिनाले में कई सुंदरियों को हराते हुए मानसा ने अपने सिर पर मिस इंडिया 2020 का ताज सजाया। फिनाले में फेमस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक, एक्ट्रेस नेहा धूपिया, चित्रांगदा सिंह और पुलकित सम्राट जज के रूप में शामिल हुए थे।

कोरोना महामारी की वजह से इस बार प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से आयोजित किया गया था। ये मिस इंडिया 2020 का 57 वां संस्करण था। बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया था।

Advertisment


मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 बनीं मानसा वाराणसी से जुड़ी 10 बातें ।



Advertisment

1. मानसा वाराणसी मूल रूप से तेलंगाना की हैं। और पली-बढ़ी हैदराबाद में हैं। मानसा की उम्र  23 साल है। इससे पहले मानसा मिस तेलंगाना भी रह चुकीं हैं।

2. मानसा वाराणसी ने अपनी पढ़ाई वासवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (Vasavi College of Engineering) से की है। मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इन्फॉर्मेशन एनालिस्ट (financial information exchange analyst) हैं।

3. मानसा को घूमने का भी बहुत शौक है। वो नई-नई जगहों में जाती रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम हैन्डल के ज़रिए सबको अपडेटस देती रहती हैं। 

Advertisment

4. मानसा दिसम्बर 2021 को 70 वीं मिस वर्ल्ड पेजन्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

5. मिस इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम (official instagram) अकाउंट पर ‘मिस इंडिया 2020’ का क्राउन पहने हुए मानसा की फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें उनके साथ बाकी की दो रनरअप मान्या सिंह और मनिका शियोकांड भी नज़र आ रही हैं।

6. मिस इंडिया बनी मानसा एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। और उन्हें कला से बेहद प्यार है।

Advertisment

7. मानसा वाराणसी को किताबें पढ़ना भी बहुत पसंद है। साथ ही में छुट्टी के दिन वह वेब सीरीज देखना पसंद करती हैं। मानसा अपनी ज़िंदगी में तीन महिलाओं से बहुत प्रभावित हैं अपनी मां, ग्रैंड मां और छोटी बहन।

8. मानसा प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं। प्रियंका खुद साल 2000 में मिस इंडिया रह चुकी हैं।

9. मानसा कई एनजीओ के साथ भी जुड़कर काम कर चुकी हैं।

10. मानसा वाराणसी के इंस्टाग्राम में 36 हजार फॉलोवर्स हैं। मानसा अपने इंस्टाग्राम हैन्डल पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। और अपने ज़िंदगी से जुड़ी छोटी-बड़ी चीजें भी वहाँ शेयर करती हैं।

मानसा वाराणसी
Advertisment