Delhi Nangloi Rape Case : महिला और उसकी बच्ची का मकान मालिक ने दिल्ली नांगलोई में रेप किया और हुआ लापता

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

पुलिस का Delhi Nangloi Rape Case को लेकर क्या कहना है?


दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस परविंदर सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर पुलिस के पास फ़ोन भी आया था जिसके बाद पुलिस ने टीम को घटना की जगह पर भेजा था। फ़ोन किसी अनजान व्यक्ति ने किया था और उसने यह भी बताया था कि माँ और बेटी दोनों फ़िलहाल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में रेप केसेस आना एक आम बात हो गयी है लेकिन माँ और बेटी का एक साथ बलात्कार करना बहुत ही बुरा है। बच्ची जिसका रेप हुआ सिर्फ 12 साल की थी और उसने इतनी कम उम्र में यह दरिंदगी देखी है।
Advertisment

पुलिस ने Delhi Nangloi Rape Case में क्या कार्यवाही की है?


महिला ने इस केस को लेकर अपना स्टेटमेंट पुलिस को दे दिया है और गुन्हेगार के ऊपर सभी जरुरी धाराएं लग चुकी हैं। पुलिस ने सेक्शन 376 रेप के लिए, 506 डराने धमकाने के लिए और pocso बच्ची के रेप के लिए लगाया है। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन महिला इसके घर पर थी और जब यह कुछ समय के लिए बाहर गयी तब इसके साथ यह रेप हुआ। महिला ने 3 महीने पहले ही घर बदला था और किराए से रहना चालू किया था। जब महिला रहने के लिए आयी थी उस वक़्त उसके पास आधार कार्ड नहीं था और हाल में ही इन्होंने अपना नया अड्रेस कार्ड पर डाला था।
Advertisment

ऐसा ही नाबालिग लड़की का रेप केस का मामला राजस्थान में भी देखा गया था


राजस्थान के जोधपुर में 12 साल की बच्ची ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया था। लड़की ने पुलिस को पहले शिकायत में अपनी क्लास के तीन लड़को को दोषी ठहराया था ,लेकिन अब मंगलवार को लड़की ने खुलासा किया की उसके साथ बलात्कार उसके चाचा के बेटे ने किया था। आरोपी लड़का उसके पिता के बड़े भाई का बेटा है।
न्यूज़