Mumbai Cruise Drug Case: मॉडल मुनमुन धमेचा हुई आर्यन खान के साथ अरेस्ट, जानिए इनसे जुडी सभी जानकारी

author-image
Swati Bundela
New Update

Mumbai Cruise Drug Case


आर्यन खान के साथ इनका फ्रेंड अरबाज़ मर्चेंट भी अरेस्ट हुआ है। अक्टूबर 3 को इनको हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद NCB को इनकी कस्टडी अगले दिन मंडे तक के लिए मिल गयी थी। इसके बाद कल केस में इनकी कस्टडी तीन और दिनके लिए बड़ा दी गयी है।

मुनमुन धमेचा एक दिल्ली की मॉडल हैं। यह सागर मध्य प्रदेश से हैं और इन्होंने अपनी पढ़ाई सागर से ही पूरी की है। इसके बाद यह बाद में भोपाल में रहीं और उसके बाद दिल्ली में भी रही हैं।

मुनमुन के पापा एक बिजनेसमैन हैं और इनका एक भाई भी है जिसका नाम प्रिंस है। पिछले साल मुनमुन की माँ की डेथ हो गयी थी। मुनमुन के इंस्टाग्राम पर 10,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनके इंस्टाग्राम पर कई सेलेब्स के साथ बहुत सारी फोटोज पोस्टेड हैं।

ड्रग ऑन क्रूज केस में क्या क्या पकड़ा गया है?


नारकोटिक्स ब्यूरो का कहना है कि इन्होंने 13 ग्राम कोकेन, 21 ग्राम चरस, MDMA की 22 गोलियां और 5 ग्राम MD बरामद किया है। जिसको नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा है उसने यह सब ड्रग्स अपने कपड़ों में छुपा रखे थे जैसे कि अंडरवियर और पर्स वगेरा में। नारकोटिक्स ब्यूरो ने इस शिप में अक्टूबर 2 को सुबह 10 बजे रेड मारी थी और फिर 4 घंटे तक के लिए रेड चली थी।

NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़ेने ने कहा कि आर्यन खान के साथ कई और लोगों को भी क्रूज की रेव पार्टी में पकड़ा गया है। एक दिल्ली बेस्ड इवेंट कंपनी ने यह इवेंट ऑर्गनाइस किया था और यह 3 दिन के लिए रखा गया था 2, 3 और 4 अक्टूबर का।
न्यूज़