Mumbai Dombivli Rape Case: मुंबई के डोम्बिवली रेप केस में 2 और लोग गिरफ्तार हुए, टोटल अरेस्ट 28 हुए

author-image
Swati Bundela
New Update

लड़की को 9 महीने तक किया ब्लैकमेल


इस लड़की को इन्होंने अपने चक्कर में फसा लिया था और यह मामला जनवरी से चल रहा था। लड़की के दोस्त ने जिसने वीडियो बनाई थी उसने उसके दोस्त और जानने वालों के साथ यह वीडियो शेयर कर दी थी और फिर उन्होंने भी लड़की को ब्लैकमेल कर के उसका रेप किया है। लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसकी प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर ली थी जिसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल करना चालू किया। इसके बाद उसे कई लोग धीरे धीरे ब्लैकमेल करने लगे और उसका रेप करते गए। लड़की का कहना है किकई बार उसका गैंगरेप भी किया गया है।

लड़की खुद से पुलिस स्टेशन पहुंची


लड़की खुद से पुलिस स्टेशन पहुंची और कम्प्लेन दर्ज करवाई। अभी इसका अस्पताल में इलाज भी किया जा रह्जा है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने दो माइनर लड़कों को अरेस्ट कर लिया है और बाकी टोटल 24 लोगों को अरेस्ट किया है। लड़की ने कुल 33 लोगों के नाम लिखवाए थे। पुलिस सभी लोगों को धीरे धीरे गिरफ्तार कर रही है और सरकार की तरफ से भी केस पर काफी प्रेशर पढ़ रहा है।

महाराष्ट्र सरकार का केस को लेकर क्या कहना है?


सभी पोलिटिकल पार्टी इस केस पर बहुत अटेंशन दे रही हैं और मुजरिमों के लिए मुश्किल से मुश्किल सज़ा देने की मांग कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में सभी केसेस पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्सेस एक्ट) के अंतर्गत लिखे हैं। इस मामले में अभी इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं आई है और सब जल्द से जल्द इस केस में किसी एक्शन का वेट कर रहे हैं।
न्यूज़