Advertisment

Mumbai Police: अपने फ्लैट में मृत पाई गईं महिला सब-इंस्पेक्टर

सुरक्षा | न्यूज़ : पुलिस ड्यूटी में लगातार एक साल तक न आना गंभीरता का विषय है। खबर के अनुसार महिला सब-इंस्पेक्टर के पद पर थी। सब-इंस्पेक्टर के पद पर होते हुए भी ड्यूटी न करने पर महिला पुलिस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी थी।

author-image
Prabha Joshi
27 Apr 2023
Mumbai Police: अपने फ्लैट में मृत पाई गईं महिला सब-इंस्पेक्टर

मुंबई पुलिस (प्रतीकात्मक चित्र)

Mumbai Police: ड्यूटी पर ही कोई न आए तो कई सवाल खड़े हो जाते हैं। पुलिस ड्यूटी को लेकर मुंंबई से एक खबर सामने आ रही है। मुंबई में एक महिला पुलिस अफसर पिछले एक साल से ड्यूटी पर नहीं जा रही थी। हैरानी की बात ये है कि वो अब मुंबई के अपने फ्लैट में मृत पाई गई। 

Advertisment

मालूम हो पुलिस ड्यूटी में लगातार एक साल तक न आना गंभीरता का विषय है। खबर के अनुसार महिला सब-इंस्पेक्टर के पद पर थी। सब-इंस्पेक्टर के पद पर होते हुए भी ड्यूटी न करने पर महिला पुलिस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी थी। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। महिला की मौत हो जाने के चलते अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर इन सब के पीछे कारण क्या था?

क्या है मामला

घटना मुंबई के कुर्ला उपनगर इलाके की है। यहां एक महिला पुलिस अफसर अपने फ्लैट में अकेले रहती थी। महिला का नाम शीतल येदके नाम से सामने आया है। शीतल येदके के फ्लैट के पास से बदबू आने से आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो महिला अफसर येदके मृत पाई गईं। महिला अफसर की लाश काफी सड़ चुकी थी जिससे अनुमान लगाया गया कि उनकी मृत्यु दरअसल कई दिन पहले ही हो चुकी होगी। अभी तक ये बात सामने नहीं आ पाई है कि महिला पुलिस अफसर शीतल येदके की हत्या की गई है या कोई अन्य कारण है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। 

एक साल से ड्यूटी पर से थीं नदारद 

वहीं महिला पुलिस अफसर शीदल येदके को लेकर एक और बात सामने आ रही है। खबर के अनुसार महिला पुलिस अफसर पिछले एक साल से ड्यूटी से नदारद थी। महिला पुलिस अफसर शीतल येदके के ड्यूटी पर न आने से पहले ही विभाग उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर रहा था। लेकिन अब महिला पुलिस अफसर के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अफसर येदके की मृत्यु हो जाने के चलते अब पुलिस इस जांच में पहले लग गई है कि आखिर महिला अफसर शीतल येदके की मृत्यु हुई कैसे?

Advertisment
Advertisment