Advertisment

Muslim Women Targeted: बुल्ली बाई के बाद क्लबहाउस पर किया मुस्लिम महिलाओं को टारगेट, क्या मुस्लिम महिलाओं सुरक्षित नहीं?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Muslim Women Targeted: कुछ दिन पहले बुल्ली बाई केस बहुत चर्चा में था। “Bulli Bai” एक एप है और यह मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करता है और इसके ज़रिए लोग इन मुस्लिम महिलाओं पर बोली लगाते हैं। इस एप का नाम है “Bulli Bai”। यह एक सॉफ्टवेयर GitHub द्वारा खोला जाता है और कंट्रोवर्सी में आने के बाद इस एप को ब्लॉक कर दिया गया है।

1. ऐसे ही अब मुस्लिम महिलाओं को क्लबहाउस पर टारगेट किया जा रहा है। यह एक ऑडियो चाट एप्लीकेशन है और इस में ग्रुप बनाकर मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया गया था।

2. दिल्ली महिला कमीशन की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने इसको लेकर विस्तार से छान बीन करने की मांग की है और क्राइम ब्रांच को आर्डर दिया है।

Advertisment

3. क्लबहाउस में ऑडियो चाट से मुस्लिम महिलाओं के लिए भद्दे कमैंट्स किये गए थे। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है और इनकी पहचान भी हो चुकी है। इस में न सिर्फ पुरुष बल्कि महिला भी शामिल थीं।

4. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने गूगल से क्लबहाउस एप्लिकेशन की जानकारी देने को कहा है। इस एप को चलाने के लिए लोगों ने फेक नाम से फेक अकाउंट बनाए हैं।

5. जिस ग्रुप में इन मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया गया है उस ग्रुप का नाम था “MUSLIM GALS ARE MORE BEAUTIFUL THAN HINDU GIRLS.” इस ग्रुप में जब मुस्लिम महिलाएं जुडी तो उनके खिलाफ बहुत गंदे शब्दों के इस्तेमाल किया गया था।

Advertisment

6. बुल्ली बाई केस में एक 26 साल के अनुमकरेश्वर ठाकुर को अरेस्ट किया गया है। यह एक ऑनलाइन ग्रुप का हिस्सा था जिसका नाम है ट्रैडमहासभा।

7. 26 साल के अनुमकरेश्वर ठाकुर ट्विटर पर जनवरी 2020 को ऐसे ही एक ग्रुप में घुसे। इस ग्रुप का मकसद था मुस्लिम महिलाओं को परेशान करना। इसका एक और ट्विटर अकाउंट भी था जिसका नाम था सिगमरटराड।

8. इस लड़के को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से अरेस्ट किया है और इसने इंदौर के IPS अकादमी से पढाई की है।



न्यूज़
Advertisment