Advertisment

Mysuru Student Gangrape: शाम 6:30 के बाद महिला छात्रों की आवाजाही पर रोक वाले सर्कुलर को मैसूर यूनिवर्सिटी ने लिया वापस

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

मैसूर मामला अपडेट : 24 अगस्त को कर्नाटक के मैसूर शहर में MBA की छात्र के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। इसी घटना के चलते मैसूर यूनिवर्सिटी ने एक नया सर्कुलर जारी किया था। सर्कुलर में यूनिवर्सिटी ने 27 अगस्त से शाम 6:30 बजे के बाद कैंपस में महिला छात्रों की आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश दिया है। लेकिन अब कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वत्नारायण का नया बयान सामने आया है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि अब ये सर्कुलर वापस ले लिया गया है।

ANI ने ट्वीट करते हुए बताया "मैसूर में दुखद घटना के मद्देनजर, मैंने वीसी को आदेश वापस लेने के लिए सूचित किया, जैसे ही मैसूर विश्वविद्यालय द्वारा जारी सर्कुलर में शाम 6.30 बजे के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। अब ये आदेश वापस ले लिया गया है। " कर्नाटक उच्च शिक्षा मंत्री, डॉ सीएन अश्वत्नारायण।

https://twitter.com/ANI/status/1431543023347724288?s=20

Advertisment

मैसूर केस अपडेट : पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मैसूर में 23 वर्षीय एमबीए की छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने कल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि आरोपी 20 साल के छात्र थे, जो शहर के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे थे। शनिवार दोपहर को मामले से जुड़ी और खबरें सामने आने की उम्मीद है।

क्या है पूरा मामला ?

Advertisment

कर्नाटक के मैसूर शहर में 24 अगस्त को एक कॉलेज छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड के साथ 5 लोगों ने बदसलूखी की। मंगलवार की रात को जब वह दोनों पूर्वी मैसूर में ललिताद्रिपुरा (उत्तर) लेआउट के पास एक पहाड़ी पर एक सुनसान रस्ते से जा रहे थे तभी 5 अज्ञात लोग वहा आ गए।

शुरुवात में तो गुंडों ने कथित तौर पर कपल से पैसे लेने की कोशिश की और मना करने पर जंगल में उनका पीछा किया। थोड़ी ही देर में 5 लोगो के उस गिरोह ने दोनों को जंगल में घेर लिए। इसके बाद गिरोह के दो सदस्यो ने महिला को दूसरे स्थान पर ले गए और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। बाकी के बचे लोगो ने लड़के की जमकर पिटाई की।

ये भी पढ़िए : “बॉयफ्रेंड के साथ रात में सुनसान जगह पर जाने की क्या ज़रूरत थी ” मंजुला मनासा ने मैसूर रेप पीड़िता को लेकर दिया विवादित बयान

 



न्यूज़
Advertisment