Nagpur Rape Case: नागपुर में एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ, 4 लोग हुए अरेस्ट

author-image
Swati Bundela
New Update

क्या है पूरा नागपुर रेप केस? Nagpur Rape Case


यह मामला नागपुर के बाहरी हिस्से में हुआ था। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले में छान बीन कर रहे हैं और उन्होंने 4 लोगों को अरेस्ट भी कर लिया है। इन में लड़की का बॉयफ्रेंड भी शामिल है। लड़का और उसके दोस्त इस लड़की को एक खाली दूर जगह ले गए थे और फिर 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रेप किया था।

नागपुर रेप केस सामने कैसे आया? Nagpur Rape Case


नागपुर का यह मामला सामने जब आया जब इस लड़की ने इसके बारे में एक सामाजिक कार्यकर्ता को बताया था। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पंहुचा और फिर पुलिस ने कार्यवाही की।

इसके बाद जब लड़की 7 अक्टूबर को अपने बॉयफ्रेंड के साथ बैठी थी तब 3 अनजान लोगों ने आकर उसका गैंगरेप किया और मारपीट की। मामला POCSO के अंतर्गत दर्ज हो चुका है।

ऐसा ही मामले पहले झारखण्ड में भी हुआ था। दलित कम्युनिटी की एक 16 साल की लड़की के साथ 18 सितम्बर की सुबह गैंग रेप का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि लड़की सुबह अपने सहेलियों के साथ शौच के लिए निकली थी। युवती के साथ गैंग रेप में कथित तौर पर 5 लोग शामिल थे। बच्ची का इलाज हजारीबाग के एक अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस फरार दो संदिग्धों की तलाश कर रही है। मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
न्यूज़