नेशनल मैंगो डे 2021 पर जानें आम से जुड़ी अदभुत बातें ( National Mango Day 2021)

author-image
Swati Bundela
New Update

नेशनल मैंगो डे 2021 पर आम के बारे में ज़रूरी बातें


अभी चल रहा है गर्मियों का मौसम और इसका सीधा सीधा मतलब है कि देश में साल के इस हिस्से में हर आदमी अब 'आम आदमी ' बन जाता है। ऐसा मुश्किल से ही कोई इंसान होगा जिसे आम नहीं पसंद हो। एक बहुत स्वादिष्ट और अच्छे फल होने के कारण ही तो इसे इतना बड़ा दिन इसके नाम किया गया है।

आम को न सिर्फ खाया जाता है बल्कि पीया भी जाता है इसकी अलग अलग फॉर्म में। कभी रस पूरी, तो आम की लस्सी, आम रस, आम से बनी आइस क्रीम्स, आम से बनी खीर और न जाने कितनी ही डिशेज।

आम से जुड़े ये रोचक तथ्य जानें


आज हम जानेंगे आम के बारे में सबसे रोचक तथ्य जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। आम के बारे में ऐसी बातें जो आप सुनेंगे तो भौचक्के रह जाएंगे।

1. आम भारत के सभी फलों में से सबसे पुराने फलों में से एक है। कोई बड़े ज्ञानी लोग ये बताते हैं कि आम 5000 वर्ष से पुराना फल माना जाता है। म्यांमार को आम का पहला उत्पादक माना जाता है।

2. आम बुद्धिस्ट लोगों के लिए सबसे जरूरी माने जात हैं। वे लोग इसे अपने धर्म का धार्मिक फल मानते हैं और वे लोग इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट में देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

3. ऐसा कहा जाता है कि अलेक्जेंडर द ग्रेट मतलब सिकंदर को भी आमों से इतना प्यार हो गया था कि वह बहुत सारे आमों को ग्रीस लौटते वक्त ले गए थे।

4. दक्षिण भारत के राज्य आमों को आम - काय कहा जाता है क्योंकि वहां माम-काय वहां के भगवान को नाम देते हुए बन गया है।

5. आम की बहुत सारी वैरायटी को पुर्तगाली लोगों ने बनाया था।

आप सभी को नेशनल मैंगो डे 2021 की आपको बधाई और आप खूब आम खाएं।
सेहत एंटरटेनमेंट