New Update
/hindi/media/post_banners/Fb31mu0xTEFIJLcELLVP.jpg)
क्या है Nora Fatehi Money Laundering Case?
टाइम्स नाओ के मुताबित एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट इस मैटर में कई लोगों के ऊपर जांच पड़ताल कर रही है जिसका केस से डायरेक्ट या इनडायरेक्ट कनेक्शन है। इनका कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि यह पैसा देश के बाहर कहीं इन्वेस्ट किया गया हो। इस केस से जुड़े सुकेश चंद्रशेखर और लीना पॉल को दिल्ली पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।
इनके ऊपर आरोप हैं कि इन्होंने 200 करोड़ रूपए का घोटाला किया है। ED पता लगा रही है कि इस केस का नोरा से क्या लेना देना है सुकेश नोरा से कैसे जुड़े हुए हैं। पुलिस ने चंद्रशेखर और पॉल के ऊपर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। PTI का ऐसा कहना है कि जैकलिन फ़र्नांडीस और नोरा फतेही के साथ भी इस चद्रशेखर ने कुछ धोखधड़ी की है और वो इसके लिए ही अब ED इनसे सवाल जवाब करेंगे।
कुछ समय पहले नोरा ने इनके सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी जिस में इन्होंने एक ओवरसाइज़ जिपर पहना था और उसके ऊपर से बिकिनी पहनी थी। इस पर कई सारे रिएक्शंस आए थे और वरुण धवन ने भी हसने वाली इमोजी भेजी थी।
नोरा इनके डांस के लिए जानी जाती हैं और इन्होंने कई फिल्मों में अपनी स्पेशल परफॉरमेंस दी है जैसे कि रॉकी हैंडसम में, सत्यमेव जयते में, स्त्री में, स्ट्रीट डांसर में और मर्जावान। इसके अलावा क्याह कई रेलाइटी शो में भी नज़र आ चुकी हैं जैसे कि बिग बॉस 9 और झलक दिखला जा 9 में।