Advertisment

ओडिशा में महिला पुलिसकर्मी को तलवार से मारने की तीन लोगों ने दी धमकी

उड़ीसा से बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां पुरुषों के ग्रुप ने रात में ड्यूटी कर रही महिला जो घर लौट रही थी उसका पीछा किया उसको गाली दी और तो और उसे तलवार से धमकाया। पूरी ख़बर पढें इस न्यूज़ ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
06 Jan 2023
ओडिशा में महिला पुलिसकर्मी को तलवार से मारने की तीन लोगों ने दी धमकी

महिला पुलिसकर्मी

अगर हम भारत देश की महिलाओं से पूछें कि क्या वह इस देश में सुरक्षित महसूस करती हैं? तो दुर्भाग्य से उनका जो जवाब होगा वह होगा नहीं। हमारे सामने इतने मामले सामने आए हैं जो किसी भी लड़की को या महिला को सुरक्षित महसूस करा ही नहीं सकते। भारत में महिलाओं के लिए उनकी सुरक्षा के संबंध में केवल एक उम्मीद बची हुई है। जब मामले पुलिस महिला पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के आते हैं तब उम्मीद भी टूटी हुई नजर आती है।

Advertisment

उड़ीसा से बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां पुरुषों के ग्रुप ने रात में ड्यूटी कर रही महिला जो घर लौट रही थी उसका पीछा किया उसको गाली दी और तो और उसे तलवार से धमकाया। अधिकारी द्वारा घटना के बारे में विस्तृत शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने खैर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें यह घटना मंगलवार को भी जब तीनों आरोपियों ने अपनी एसयूवी में पुलिस वाले का पीछा किया। महिला पुलिस उप निरीक्षक एसआई ने कार के विवरण की पहचान की और उन तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं और अभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Odisha Female Cop Threatened

Advertisment

जानें पूरी घटना 

भुवनेश्वर में महिला पुलिस थाने की अधिकारी एसआई सुभाश्री नायक ने कहा कि यह घटना रात में करीब 1:30 बजे हुई, जब वह रात की ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर वापस जा रही थी। सुभाश्री की शिकायत के मुताबिक जब साइंस पार्क इलाके को पार कर रही थी, तब तीन लोग उनकी कार के पास पहुंचे उन तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उसकी कार का पीछा किया।

जब अधिकारी सुभाश्री ने अपनी कार को रिजर्व पुलिस कार्यालय के बंद गेट के पास खड़ा किया तो आरोपी वहां पहुंच गया और उसके साथ बहस करने लग गए। तब तीनों में से एक ने एसयूवी गाड़ी से तलवार निकाली और सुभाश्री को मारने की धमकी दी। जब उसने शोर मचाया तो अन्य पुलिसकर्मी अधिकारी उसके बचाव में आए लोगों ने अधिकारियों को दौड़ते हुए देखा और अपनी कार से भाग गए।

Advertisment
Advertisment