Odisha Girl Jumps Off To Escape Rape: अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत गंभीर

author-image
New Update

यह खबर एक ओडिशा की लड़की के बारे में है जो 5 लोगों के द्वारा रेप के अटेम्प्ट से बचने के लिए स्कूल की ऊंची बिल्डिंग से कूद गई। पुलिस ने बताया कि लड़की की हालत बहुत गंभीर है और वह भी अस्पताल में भर्ती है। पांच आदमियों ने की रेप की कोशिश। 5 आदमियों के एक समूह ने लड़की और उसके भाई को भारी बारिश के कारण स्कूल की बिल्डिंग में रुकने की सलाह दी। सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि इन पांच आदमियों ने ही लड़की का रेप करने की कोशिश भी की थी जिन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की हालत बहुत गंभीर है और वह अभी कलिंगा नगर के एक अस्पताल में भर्ती है।

रेप से बचने के लिए लड़की ने लगाई बिल्डिंग से छलांग

Advertisment

यह घटना रविवार की रात की है जब ओडिशा के केंदुजहर जिले की रहने वाली लड़की अपने भाई के साथ अपनी बहन के घर जा रही थी। जब वह बस से उतरे तो भारी बारिश की वजह से 5 आदमियों के एक समूह ने उन्हें स्कूल बिल्डिंग में रुकने की सलाह दी और कहा कि जब बारिश धीमी हो जाए तो वे अपनी मंजिल पर जा सकते हैं।

लड़की और उसका भाई उनकी बात मान गए और स्कूल की बिल्डिंग में ही ठहरने का फैसला लिया। देर रात को वह 5 आदमी फिर से लौटे। उन्होंने लड़की के भाई को पीटा और लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की। रेप से बचने के लिए लड़की ने स्कूल बिल्डिंग के ऊपर से छलांग लगा दी जिसकी वजह से उसे बहुत गहरी चोटें आई हैं।

भाई की गुहार सुनकर इकट्ठे हुए लोग

लड़की के भाई ने जब मदद के लिए गुहार लगाई तो उसकी चीखें सुनकर आसपास रहने वाले लोग वहां पर इकट्ठे हुए और उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस गांव में पहुंची और उन्होंने लड़की को बचा कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

Advertisment

कलिंगा नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इंचार्ज पी बी राउत ने बताया कि विक्टिम के भाई की गवाही पर उन्होंने लड़की का रेप करने वाले पांच आदमियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

women in news