Advertisment

Omicron Updates: भारत में ओमिक्रोन मामले बढ़कर 578 हुए, 7 राज्यों में नाईट कर्फ्यू लगा

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Omicron Updates: कोविड के बढ़ते मामलो ने राज्य सरकारों को रात के कर्फ्यू पर वापस जाने के लिए प्रेरित किया है, और कोविड के बढ़ते इन्फेक्शन रूप ओमिक्रोन के पॉसिबल स्प्रेड को रोकने के लिए अन्य उपाय किए हैं। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार को बताया, कि भारत में अब तक कोविड-19 के ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल 578 मामले सामने आए हैं। कुल 578 मामलों में से 151 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए है।

Omicron Updates: नए वेरिएंट के मामलों में तेज बढ़ोतरी ने सात राज्यों ने लगाया नाईट कर्फ्यू



Advertisment

1. दिल्ली



एक सीनियर हेल्थ ऑफिसियल के अनुसार, दिल्ली का लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के 68 मरीजों का इलाज कर रहा है, जबकि 40 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने रविवार को सोमवार (27 दिसंबर) से शुरू होने वाले नाईट कर्फ्यू की घोषणा की। राष्ट्रीय राजधानी में रात का कर्फ्यू रात 11 बजे से शुरू होकर सुबह 5 बजे तक चलेगा।

Advertisment


2. कर्नाटक



Advertisment

कर्नाटक में अब तक 31 ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले हो गए है, जिनमे से 15 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कर्नाटक ने भी 28 दिसंबर से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दस दिनों के लिए रात के कर्फ्यू की घोषणा की है।



3. महाराष्ट्र

Advertisment


महाराष्ट्र ने रविवार को ओमिक्रोन के 31 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए। इनमें से, मुंबई में 27 मामले देखे गए, जिससे शहर में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई। राज्य में दिल्ली (142) के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा ओमिक्रोन केसलोएड (141) है। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को नए रेस्ट्रिक्शन्स लगाए और पब्लिक प्लेस पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक एक ग्रुप में पांच से अधिक लोगो का ईखठा होने पर रेस्ट्रिक्शन्स लगा दिया।



Advertisment

4. मध्य प्रदेश



मध्य प्रदेश ने रविवार को राज्य के ऑफिसियल के साथ कोरोनोवायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के अपने पहले मामलों की सूचना दी, जिसमें कहा गया था, कि इंदौर में नौ विदेशी रिटर्न नए स्ट्रेन से इन्फेक्टेड पाए गए, जिनमें से सात को ठीक होने के बाद पहले ही डिस्चार्ज कर दिया गया है। मध्य प्रदेश ने गुरुवार को राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ओमिक्रोन स्प्रेड पर रोक लगाने के लिए रात का कर्फ्यू लगा दिया। गुरुवार रात से कर्फ्यू लागू हो गया।

Advertisment


5. उत्तर प्रदेश



उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को राज्य में नाईट कर्फ्यू की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई राज्यों में ओमिक्रोन के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए 25 दिसंबर से स्टेट वाइज रात के कर्फ्यू सहित सख्त कदम उठाने के आदेश जारी किए। रात 11 बजे से रात का कर्फ्यू लागू है, सुबह 5 बजे तक।



6. गुजरात



गुजरात ने शुक्रवार को आठ शहरों में रात के कर्फ्यू की पीरियड दो घंटे बढ़ा दी। कर्फ्यू सुबह 1 से सुबह 5 बजे के बजाय रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू है। नया समय 25 दिसंबर से अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर और गांधीनगर शहरों में लागू किया गया है।



7. हरयाणा



हरियाणा ने शनिवार से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक राज्य में रात के कर्फ्यू की घोषणा की। सरकार ने इनडोर और आउटडोर कार्यक्रमों में अधिकतम लोगों की संख्या को 200 और 300 लोगों तक सीमित कर दिया है।











































































































































































































































































S. No.StateOmicron CasesDischarged /Recovered /Migrated
1Delhi14223
2Maharashtra14142
3Kerala571
4Gujarat4910
5Rajasthan4330
6Telangana4110
7Tamil Nadu340
8Karnataka3115
9Madhya Pradesh97
10Andhra Pradesh61
11West Bengal61
12Haryana42
13Odisha40
14Chandigarh32
15Jammu and Kashmir33
16Uttar Pradesh22
17Himachal Pradesh11
18Ladakh11
19Uttarakhand10
  578151










न्यूज़
Advertisment