ओपरा विनफ्रे ने लिया प्रियंका चोपड़ा का शानदार गार्डन इंटरव्यू

author-image
Swati Bundela
New Update
इंटरव्यू के अंदाज़ लिए हमेशा से देश विदेश में जानी गयी हैं। अभी कुछ ही समय पहले ओपरा विनफ्रे का प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल का इंटरव्यू हर जगह छाया हुआ था। इसके छोटे छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे ओपरा विनफ्रे ने लिया प्रियंका चोपड़ा का शानदार गार्डन इंटरव्यू -

प्रियंका की बुक "अनफिनिश्ड"


ओपरा ने प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू गार्डन में लिया है और इसका प्रोमो रिलीज़ कर दिया गया है। इंटरव्यू में ओपरा ने प्रियंका से कई निजी और प्रोफेशनल बातें की। इंटरव्यू के प्रोमो में प्रियंका की बुक "अनफिनिश्ड" के बारे में चर्चा होती दिख रही है। प्रियंका बताती हैं कि वो हमेशा से ही बुक लिखना चाहती थी। आपको बता दें कि प्रियंका भारत की उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से हैं जिस ने हॉलीवुड में जमकर नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर निक जोनस से शादी की है।

2018 में प्रियंका ने खुद से कमिटमेंट किया


प्रियंका ने कहा कि लाइफ में अब वो खुद को लेकर सुरक्षित और कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं पर्सनली भी और प्रोफेशनली भी। अब उनके 20's के डर पीछे छूट चुके हैं और उन्हें ये समय बुक लिखने के लिए सबसे सही लगा। वो हमेशा से फ्लाइट में या होटल में टाइम मैनेज कर के बुक लिखने का प्रयास करती थीं पर कभी लिख नहीं पायीं। प्रियंका ने कई बॉलीवुड फिल्में जैसे कि फैशन, बाजिराओ मस्तानी, क्रिश ,बर्फी ,दोस्ताना और मैरीकॉम की हैं।
ओपरा विनफ्रे प्रियंका चोपड़ा

इंटरव्यू के प्रोमो में प्रियंका ने क्या कहा ?


1. में हमेशा से बुक लिखना चाहती थी।
2. लॉक डाउन ने बुक लिखने का एक अच्छा मौका दिया।
3. अब वो खुद को लेकर सुरक्षित और कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं ।
4. अब में लोगों के सामने क्या परोसती हूँ उस पर मुझे ज्यादा भरोसा है।
5. अपने खुद की लाइफ के बारे में लिखना मुझे सबसे आसान तरीका लगा बुक लिखने के लिए।
एंटरटेनमेंट प्रियंका चोपड़ा इंटरव्यू ओपरा विनफ्रे