/hindi/media/media_files/ZnJ8mSe6ryaIz0spoitZ.jpg)
Oscar 2023
Oscar 2023: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा जारी लॉन्ग लिस्ट के मुताबिक इस साल 5 इंडियन फिल्मों को 'Best picture' और 'best actor' सहित प्रमुख कैटेगरी के तहत ऑस्कर में शामिल किया जा रहा है। इस लिस्ट में कुल 301 फीचर फिल्में हैं।
अकादमी पुरस्कारों का 95वां संस्करण जिसे हम लोकप्रिय रूप से ऑस्कर पुरस्कारों के रूप में भी जानते हैं 12 मार्च 2023 को आयोजित होने वाला है। भव्य ऑस्कर में ऑफिशियल इंट्री पाने के लिए योग्यता लिस्ट की सभी फिल्में विभिन्न कैटेगरी के तहत आधिकारिक रूप से प्रतिस्पर्धा करेंगी। खबरों की माने तो 9,579 पात्र वोटिंग सदस्य 17 जनवरी तक अपने मतपत्र भर देंगे। नॉमिनेशन की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी।
5 Indian Movie Shortlisted For Oscar Awards 2023 In First List
1. Kantara
/hindi/media/post_attachments/06cfa156-67c.jpg)
ऋषभ शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड मेगा हिट कन्नड़ फिल्म खटारा को बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्टर की कैटेगरी के तहत लिस्ट में शामिल किया गया है। लिस्ट की घोषणा के बाद फिल्म होंबले फिल्म के डायरेक्टर टि्वटर पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए आगे आए जिसमें एक्टर ने लिखा "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कान तारा को दो ऑस्कर के डिग्री मिली है हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद। हम आप के समर्थन के साथ आगे की इस यात्रा को शेयर करने के लिए उत्सुक हैं उसे चमकते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते"। फिल्म ने हाल ही में ट्रेडर्स में अपनी रिलीज के 100 दिन पूरे किए हैं और अभी भी कई में चल रही।
2. The Kashmir Files
विवेक अपने द्वारा डायरेक्टेड टो कश्मीर पाइल्स ने ऑस्कर 2023 की लिस्ट में जगह बनाई। फिल्म के डायरेक्टर ने ट्विटर पोस्ट के माध्यम से उसी के बारे में उत्साह की भावना व्यक्त की और लिखा "कश्मीरी फाइल्स को डमी की पहली सूची ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भारत की पांच फिल्मों में से एक है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सिनेमा के लिए एक महान वर्ष। पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर सभी ऑस्कर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कैटेगरी के लिए चुने गए हैं। यह अभी शुरुआत है एक लंबी सड़क आगे हैं कृपया उन सभी को आशीर्वाद दें"।
3. RRR
/hindi/media/post_attachments/5fe7c45d-85b.webp)
एसएस राजामौली की RRR को ऑस्कर 2023 की लिस्ट में शामिल किया गया है। RRR के ट्रैक नातू नातू ऑस्कर अवार्ड के लिए चुने जाने वाला पहला इंडियन म्यूजिक है। ब्लॉकबस्टर फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें कहा गया "हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि RRR की भारी सफलता ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर मील के पत्थर बनकर दुनिया भर में फिल्म प्रेमियों की भाषाई और सांस्कृतिक रूप से एकजुट करके वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया"।
4. Gangubai Kathiawadi
/hindi/media/post_attachments/195ab6e1-848.webp)
आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी अकादमी पुरस्कारों के लिए भी लिस्ट में शामिल है। गंगूबाई हरजीवनदास के जीवन पर आधारित फिल्म है, जो एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता थीं और कमाठीपुरा मुंबई के रेड लाइट एरिया में एक वेश्यालय की हैड थीं, ने दुनिया भर में 209.77 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जो वर्ष 2022 की पांचवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
5. Chhello Show (Last Film Show)
पान नलिन द्वारा लिखित और निर्देशित गुजराती सिनेमा छेलो शो (द लास्ट शो) की फिल्म को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। कहानी एक नौ साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिनेमा के प्रति आसक्त और मोहित है।