Padma Awards 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल भव्य समारोह में कलाकारों को किया सम्मानित

पद्म पुरस्कार 2025 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। कला, साहित्य, संगीत और सेवा के क्षेत्र के दिग्गजों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

author-image
Priya Singh
New Update
Padma Awards

Photograph: (AIR)

Padma Awards 2025 President Draupadi Murmu honored artists in a grand ceremony: भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का आयोजन इस वर्ष भी भव्यता और गर्व के साथ राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2025 के पहले नागरिक सम्मान समारोह में कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, सिविल सेवा और खेल जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस समारोह में कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया और देश की संस्कृति और सेवा भावना का उत्सव मनाया गया।

Advertisment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल भव्य समारोह में कलाकारों को किया सम्मानित

ख़बरों के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में अजीत कुमार, नंदमुरी बालकृष्ण, अरिजीत सिंह, रिकी केज और कई अन्य प्रतिभाओं को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किए जाते हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित सितारे

इस वर्ष देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण, से कई प्रतिष्ठित हस्तियों को नवाजा गया। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजीत कुमार, अनुभवी तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग, भरतनाट्यम नृत्यांगना और अभिनेत्री शोभना और गजल सम्राट पंकज उधास (मरणोपरांत) को यह सम्मान प्रदान किया गया।
अजीत कुमार समारोह के दौरान अपनी पत्नी शालिनी, बेटी अनुष्का और बेटे आद्विक के साथ मौजूद थे। वहीं नंदमुरी बालकृष्ण ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक पहनकर पुरस्कार ग्रहण किया।

Advertisment

पद्म श्री से नवाजे गए कलाकार

कला और संगीत के क्षेत्र में कई प्रमुख हस्तियों को पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया। इनमें प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह, अभिनेता अशोक सराफ, थिएटर निर्देशक बैरी जॉन, गायिका जसपिंदर नरूला और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज शामिल हैं।
इसके अलावा भक्ति संगीत के लोकप्रिय गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले, लोकगायक भेरू सिंह चौहान और शास्त्रीय संगीतकार के. ओमानकुट्टी अम्मा को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता

देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से इस वर्ष दो प्रमुख व्यक्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा और सुप्रसिद्ध मलयालम लेखक व फिल्म निर्माता एम.टी. वासुदेवन नायर को उनके असाधारण योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

पद्म पुरस्कारों का महत्व

पद्म पुरस्कार 1954 में स्थापित किए गए थे और तब से यह उन असाधारण व्यक्तियों को सम्मानित करते आ रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज में सेवा भावना, राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्टता की प्रेरणा को बढ़ावा देना है, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित हों।

Advertisment
Padma Awards 2025 Padma Awards