राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुँची प्रयागराज कुम्भ, संगम में किया स्नान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज महाकुम्भ पहुंची, राष्ट्रपति ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रयागराज पहुंची।

author-image
Priya Singh
New Update
President Draupadi Murmu at Prayagraj Kumbh

(Image Credit: aajtak)

President Draupadi Murmu at Prayagraj Kumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के मेले का आयोजन किया गया है। महाकुंभ में भारी संख्या में लोगों की भीड़ लगी है। पवित्र गंगा यमुना और सरस्वती नदी के संगम में स्नान करने के लिए। यह मिला करीब एक महीने से चल रहा है। इस दौरान देश के बड़े राजनीतिज्ञों और प्रमुखों ने भी संगम में स्नान किया। इसी क्रम में आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी प्रयागराज पहुंची।

Advertisment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुँची प्रयागराज कुम्भ, संगम में किया स्नान

Advertisment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज महाकुम्भ पहुंची, राष्ट्रपति ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रयागराज पहुंची। दोनों ने राष्ट्रपति को रिसीव किया। जिसके बाद राष्ट्रपति ने पवित्र संगम पर पहुंच कर डुबकी लगाई और उसके बाद पूजा अर्चना की।

महाकुम्भ का आयोजन

प्रयागराज में हर 12 साल में महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। इस दौरान प्रयाग में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस वर्ष प्रयाग में महाकुंभ का आयोजन करीब एक महीने पहले पौष माह की पूर्णिमा से हुआ। इस दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। महाकुंभ का आखरी स्नान 26 फरवरी महाशिवरात्रि को होना है। 

Advertisment
द्रौपदी मुर्मू Mahakumbh 2025 Mahakumbh Mela 2025 Mahakumbh Maha Kumbh 2025 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू