Advertisment

Malti Marie Meaning: प्रियंका और निक जोनास की बेटी के नाम "मालती मैरी" का मतलब क्या है?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Malti Marie Meaning: कपल ने हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ थोड़ी प्राइवेट रखी और बेटी के जन्म को लेकर भी इन्होंने ज्यादा शोर शराबा नहीं किया था। जब प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ने मीडिया ने दादी बनने पर सवाल पूंछे तब इन्होए कहा यह बहुत खुश हैं और पंडित के अनुसार अब इसका नामकरण किया जाएगा।

15 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सभी को शॉक दिया और बताया कि इन्होंने सरोगेसी के ज़रिये एक बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद से ही फैंस इंतज़ार कर रहे थे कि यह अपनी बेटी का नाम क्या रखने वाले और कब सब को बताएंगे। जब प्रियंका ने अपनी बेटी के जन्म के बारे में बताया था तब इन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था “We are overjoyed to confirm that we have welcomed a baby via surrogate. We respectfully ask for privacy during this special time as we focus on our family. Thank you so much.”

"मालती मैरी" का मतलब क्या है? Malti Marie Meaning

Advertisment




प्रियंका और निक जोनास ने अपनी पहली बेटी का नाम मालती मैरी रखा है। नाम को लेकर कपल ने अभी तक कोई भी कन्फर्मेशन या पोस्ट नहीं की है। यह इनफार्मेशन सिर्फ उसके बर्थ सर्टिफिकेट से पता की गयी है। बेटी का पूरा नाम है मालती मैरी चोपड़ा जोनास। मालती का मतलब होता है एक छोटा खुशबूदार फूल या फिर चाँद की रौशनी। यह एक संस्कृत शब्द है और इंडिया से जुड़ा हुआ है। वहीँ मैरी एक लैटिन शब्द है और इसका मतलब होता है समुद्र का सितारा।

प्रियंका और निक की इस प्रेगनेंसी जर्नी के दौरान सब कुछ अच्छा हुआ पर एक दिक्कत थी बेटी का जन्म समय से पहले हो गया था जिसे हमे प्रीमेच्योर बर्थ भी कहते हैं। इसका जन्म डेट के 12 हफ्ते पहले ही हो गया था और उसके बाद वो लॉस एंजेलेस के एक अस्पताल साउथर्न कैलिफ़ोर्निया हॉस्पिटल में भर्ती थी।







न्यूज़
Advertisment